KCET 2022: जानिए क्या होगा केसीईटी परीक्षा का पैटर्न, यहां पढ़िए पूरी जानकारी
KCET 2022: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के पैटर्न में परीक्षा की अवधि, प्रश्नों के प्रकार, कुल प्रश्न, परीक्षा की भाषा और अन्य की जरूरी जानकारी दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
KCET 2022: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET 2022) के परीक्षा पैटर्न को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इसे ऑनलाइन रूप में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस बार कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में भाग लेने वाले हैं, वह कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाकर परीक्षा के पैटर्न को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
KCET 2022: क्या शामिल है पैटर्न में?
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के पैटर्न में परीक्षा की अवधि, प्रश्नों के प्रकार, कुल प्रश्न, परीक्षा की भाषा और अन्य की जरूरी जानकारी दी गई है। कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पेन-पेपर मोड में होगी। इस परीक्षा के माध्यम से संबंधित संस्थानों में इंजीनियरिंग के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। KCET 2022 का आयोजन 16, 17 और 18 जून, 2022 को किया जाएगा।
KCET 2022: सिलेबस भी किया गया है जारी
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने परीक्षा पैटर्न के साथ ही परीक्षा का सिलेबस भी जारी किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इस सिलेबस में परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों के टॉपिक्स बताए जाएंगे।
KCET 2022: यहां देखें परीक्षा का पैटर्न
- परीक्षा का मोड- पेन पेपर (ऑफलाइन)
- परीक्षा के सत्र - 1. मैथ्स 2. फीजिक्स 3. केमिस्ट्री
- परीक्षा की भाषा - अंग्रेजी और कन्नड़
- परीक्षा की अवधि- एक सत्र के लिए 1 घंटे 20 मिनट
- प्रश्नों के प्रकार- बहुवैकल्पिक
- कुल प्रश्नों की संख्या- 180 (हर सत्र के लिए 60 प्रश्न)
- मार्किंग स्कीम- प्रति सही उत्तर पर एक प्रश्न, कोई निगेटिव मार्किंग नहीं।
जो भी छात्र इस साल कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में भाग लेना चाहते हैं, वह केईटी की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। केसीईटी, 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपना आवेदन नहीं किया है, वह जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें।
कमेंट
कमेंट X