फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KCET 2022 Exam pattern released on kea.kar.nic.in know how to check it here 

KCET 2022: जानिए क्या होगा केसीईटी परीक्षा का पैटर्न, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

Wed, 20 Apr 2022 08:25 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 20 Apr 2022 08:25 PM IST
सार

KCET 2022: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के पैटर्न में परीक्षा की अवधि, प्रश्नों के प्रकार, कुल प्रश्न, परीक्षा की भाषा और अन्य की जरूरी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
KCET 2022 Exam pattern released on kea.kar.nic.in know how to check it here 
KCET 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

KCET 2022: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET 2022) के परीक्षा पैटर्न को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इसे ऑनलाइन रूप में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस बार कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में भाग लेने वाले हैं, वह कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाकर परीक्षा के पैटर्न को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

KCET 2022: क्या शामिल है पैटर्न में?
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के पैटर्न में परीक्षा की अवधि, प्रश्नों के प्रकार, कुल प्रश्न, परीक्षा की भाषा और अन्य की जरूरी जानकारी दी गई है। कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पेन-पेपर मोड में होगी। इस परीक्षा के माध्यम से संबंधित संस्थानों में इंजीनियरिंग के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। KCET 2022 का आयोजन 16, 17 और 18 जून, 2022 को किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

KCET 2022: सिलेबस भी किया गया है जारी
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने परीक्षा पैटर्न के साथ ही परीक्षा का सिलेबस भी जारी किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इस सिलेबस में परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों के टॉपिक्स बताए जाएंगे। 

विज्ञापन

KCET 2022: यहां देखें परीक्षा का पैटर्न

  • परीक्षा का मोड- पेन पेपर (ऑफलाइन)
  • परीक्षा के सत्र - 1. मैथ्स 2. फीजिक्स 3. केमिस्ट्री
  • परीक्षा की भाषा - अंग्रेजी और कन्नड़
  • परीक्षा की अवधि- एक सत्र के लिए 1 घंटे 20 मिनट
  • प्रश्नों के प्रकार- बहुवैकल्पिक
  • कुल प्रश्नों की संख्या- 180 (हर सत्र के लिए 60 प्रश्न)
  • मार्किंग स्कीम- प्रति सही उत्तर पर एक प्रश्न, कोई निगेटिव मार्किंग नहीं। 

KCET 2022: कैसे चेक करें विस्तृत शेड्यूल?
जो भी छात्र इस साल  कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में भाग लेना चाहते हैं, वह केईटी की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। केसीईटी, 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपना आवेदन नहीं किया है, वह जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed