फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   kashi vidyapith: online application for EWS reservation in admission

काशी विद्यापीठ: प्रवेश में आरक्षण के लिए ऑनलाइन करें आवेदन

Wed, 05 Jun 2019 08:53 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 05 Jun 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
kashi vidyapith: online application for EWS reservation in admission
    विज्ञापन
  • आर्थिक रूप कमजोर वर्ग के छात्रों को मिलेगा लाभ
  • आठ लाख रुपये से कम वार्षिक आय का प्रमाण पत्र देना जरूरी
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और इससे संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश में आरक्षण का लाभ लेने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा से संबंधित पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा।


विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. साहब लाल मौर्य की ओर से मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया गया। उन्होंने बताया कि एक जून को कुलपति की अध्यक्षता में हुई प्रवेश समिति की बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रवेश में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया जा चुका है। अब इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे स्नातक, स्नातकोत्तर में करीब 500 सीटें भी बढ़ेंगी। यह फैसला संबद्ध महाविद्यालयों में भी लागू रहेगा, लेकिन व्यावसायिक पाठ्यक्रम बीएड, एमसीए, लॉ, एमबीए और मेडिकल पर यह निर्णय लागू नहीं होगा। आठ लाख रुपये से कम वार्षिक आय वालों को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए छात्रों को तहसीलदार द्वारा जारी परिवार की आय और संपत्ति का प्रमाण पत्र देना होगा। विस्तृत जानकारी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed