KARTET Result 2022: कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
KARTET Result 2022: कर्नाटक स्कूल शिक्षा विभाग ने कर्नाटक शिक्षा पात्रता परीक्षा (KARTET 2022) का परिणाम जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
KARTET Result 2022: कर्नाटक स्कूल शिक्षा विभाग ने कर्नाटक शिक्षा पात्रता परीक्षा (KARTET 2022) का परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे कर्नाटक स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट schooleducation.kar.nic.in पर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। कर्नाटक शिक्षा पात्रता परीक्षा छह नवंबर को दो पालियों सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की गई थी।
KARTET Result 2022 ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट schooleducation.kar.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर KARTET 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
60 हजार से ज्यादा पास
कर्नाटक के स्कूल शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने बताया कि परिणाम के आँकड़ों के अनुसार, पेपर I में 20,070 उम्मीदवारों को पास घोषित किया गया है, जबकि पेपर II में 41,857 को पास घोषित किया गया है। कर्नाटक के स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (कर्नाटक टीईटी 2022) प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है।
कमेंट
कमेंट X