फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka SSLC Result 2026 Declared: Check Class 10 Scores Online at Official Websites and DigiLocker

Karnataka SSLC Result 2026: कर्नाटक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक अपना परिणाम

Thu, 23 Apr 2026 12:25 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 23 Apr 2026 12:25 PM IST
सार

Karnataka SSLC Result 2026: कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने कक्षा 10वीं (SSLC) परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जारी किया है।
 

विज्ञापन
Karnataka SSLC Result 2026 Declared: Check Class 10 Scores Online at Official Websites and DigiLocker
Karnataka SSLC Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Karnataka SSLC Result 2026: कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने कक्षा 10वीं यानी SSLC परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार 8.65 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। बोर्ड ने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जारी किया है, जहां छात्र आसानी से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इसके अलावा, डिजिटल मार्कशीट डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म के जरिए भी प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन

इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट

छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • karresults.nic.in
  • kseab.karnataka.gov.in
  • sslc.karnataka.gov.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले karresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Karnataka SSLC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • ‘Submit’ पर क्लिक करते ही परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

 

विज्ञापन

DigiLocker से ऐसे पाएं डिजिटल मार्कशीट

अगर रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट स्लो हो जाए या काम न करे, तो छात्र DigiLocker का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए results.digilocker.gov.in पर जाकर लॉगिन करना होगा। यहां आधार और मोबाइल नंबर के जरिए साइन-इन करके डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है, जो आधिकारिक रूप से मान्य होती है।

पासिंग मार्क्स और सप्लीमेंट्री परीक्षा

कर्नाटक बोर्ड में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करने जरूरी हैं। जो छात्र इस बार सफल नहीं हो पाते हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होकर अपना परिणाम सुधार सकते हैं।

मार्कशीट में इन बातों का रखें ध्यान

ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद छात्र अपने नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल स्टेटस को ध्यान से जांच लें। अगर किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे, तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed