फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka SSLC Result 2022 KSEEB to give 10 Percent Grace Marks for Class 10th Result to be Declared on 19th May

Karnataka SSLC Result 2022: कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट 19 मई को होगा जारी, 10वीं में मिलेंगे 10 फीसदी ग्रेस अंक

Fri, 13 May 2022 11:35 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 13 May 2022 11:35 AM IST
सार

Karnataka SSLC Result 2022 : स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, KSEEB ने  इस साल 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए 10 फीसदी ग्रेस मार्क्स देने का फैसला किया है। किन्हीं तीन विषयों के लिए ग्रेस मार्क्स आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Karnataka SSLC Result 2022 KSEEB to give 10 Percent Grace Marks for Class 10th Result to be Declared on 19th May
Karnataka SSLC Result 2022 - फोटो : demo pics

विस्तार

Karnataka SSLC Result 2022: कर्नाटक स्कूल शिक्षा परीक्षा बोर्ड (KSEEB) 19 मई को कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट जारी करेगा। पहले कहा जा रहा था कि Karnataka SSLC Result मई 2022 के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक जारी होगा। हालांकि, अब ताजा जानकारी के मुताबिक रिजल्ट जारी होने में थोड़ी देरी हो रही है। अब SSLC Result 19 मई को जारी किया जाएगा। इसकी पुष्टि कर्नाटक के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कर दी है। 

विज्ञापन


Image

कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट की तारीखों को औपचारिक रूप से एलान स्वयं सूबे के शिक्षा मंत्री ने कर दिया है। उम्मीदवारों को अब कर्नाटक स्कूल शिक्षा परीक्षा बोर्ड (KSEEB) की ओर से आधिकारिक परिणाम की घोषणा का इंतजार करना होगा। बोर्ड द्वारा Karnataka SSLC Result 2022 घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। 

विज्ञापन

तीन विषयों में 10 फीसदी ग्रेस मार्क्स

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, KSEEB ने  इस साल 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए 10 फीसदी ग्रेस मार्क्स देने का फैसला किया है। पिछले साल कर्नाटक बोर्ड ने कोविड -19 महामारी के कारण बोर्ड परीक्षाओं के लिए ग्रेस अंक 05 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने का निर्णय लिया था। इसे बरकरार रखा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि किन्हीं तीन विषयों के लिए ग्रेस मार्क्स आवंटित किए जाएंगे। पिछले साल, कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा में कुल 99.99 फीसदी उत्तीर्ण घोषित किए गए थे। कुल 2,50,317 छात्रों ने ग्रेड ए (80-90%) प्राप्त की थी। 
 

कब तक आएगा कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट

नवीनतम रिपोर्टों से पता चलता है कि कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट 2022 आधिकारिक तौर पर अगले सप्ताह के बाद जारी किया जाएगा। हालांकि, अब तारीख संबंधी सभी अटकलों पर विराम लग गया है। क्योंकि 19 मई को रिजल्ट जारी करने को लेकर मंत्री ने आधिकारिक घोषणा कर दी है। कुछ दिन पहले ही राज्य के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा था कि कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम मई, 2022 के तीसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, तब उन्होंने कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई थी। लेकिन अब ट्वीट कर जानकारी दे दी है।

विज्ञापन

दो वेबसाइट पर उपलब्ध होगा रिजल्ट

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि कर्नाटक स्कूल शिक्षा परीक्षा बोर्ड (KSEEB) एसएसएलसी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी होने के बाद दो वेबसाइटों – karresults.nic.in और sslc.karnataka.gov.in पर उपलब्ध कराएगा। उम्मीदवार इन वेबसाइट के माध्यम से अपने परिणाम देख सकेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed