{"_id":"609d1cb28ebc3ef5684dfb32","slug":"karnataka-sslc-exam-2021-postponed-due-to-covid-surge","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: कोरोना के कारण दसवीं की परीक्षा स्थगित, नई तारीखों की घोषणा जल्द","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कर्नाटक: कोरोना के कारण दसवीं की परीक्षा स्थगित, नई तारीखों की घोषणा जल्द
Thu, 13 May 2021 06:08 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 13 May 2021 06:08 PM IST
सार
कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से कर्नाटक सरकार ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से कर्नाटक सरकार ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी है। सूबे के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति पर निगरानी के बाद ही दसवीं कक्षा की परीक्षा के नई तारीखों की घोषणा की जाएगी। इससे पहले दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 21 जून से शुरू होने वाली थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-एनसीईआरटी: एनटीएसई स्टेज 2 परीक्षा स्थगित, नई तारीख की घोषणा जल्द
विज्ञापन
इससे पहले सरकार ने सेकेंड प्री यूनिवर्सिटी परीक्षा (पीयूसी) को भी स्थगित कर दिया था। जबकि पहले वर्ष के छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट करने का निर्णय लिया था। इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए आयोजित कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) 2021 को भी कोरोना वायरस की वजह से स्थगित कर दिया गया था। सूबे के स्कूलों में 14 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश है और 15 जून से नया शैक्षणिक वर्ष शुरू होगा। हाई स्कूल शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकाली अवकाश 31 मई तक है। कोरोना की दूसरी लहर की वजह से कई राज्यों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया है और बारहवीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने भी दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X