फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka SSLC 2023 Answer Key Released know how to check at kseab.karnataka.gov.in

Karnataka SSLC 2023 Answer Key: कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Mon, 17 Apr 2023 10:52 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 17 Apr 2023 10:52 AM IST
सार

Karnataka SSLC 2023: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड द्वारा आयोजित कर्नाटक एसएसएलसी 2023 परीक्षा 15 अप्रैल, शनिवार को समाप्त हुई थी। इस परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। परीक्षा 31 मार्च को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई थी।

विज्ञापन
Karnataka SSLC 2023 Answer Key Released know how to check at kseab.karnataka.gov.in
Answer Key 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Karnataka SSLC Exam Answer Key 2023: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (केएसईएबी) ने कर्नाटक एसएसएलसी 2023 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार एसएसएलसी उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट -kseb.karnataka.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। कर्नाटक एसएसएलसी 2023 परीक्षा 31 मार्च से 15 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। जिसकी उत्तर कुंजी आज यानी 17 अप्रैल, 2023 को घोषित की गई है।

विज्ञापन

कर्नाटक एसएसएलसी उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया 21 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी। इस संबंध में, बोर्ड ने एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है जो KSEAB की आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in पर उपलब्ध है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राज्य के सभी 35 जिलों के प्रधान शिक्षक - सरकारी, निजी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त स्कूल अपने स्कूल के मूल्यांकन कार्य के लिए सौंपे गए उप मुख्य मूल्यांकनकर्ताओं और सह-मूल्यांकनकर्ताओं के नियुक्ति आदेश को 13 अप्रैल से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ने आगे प्रधानाध्यापकों को नियुक्ति आदेश पत्र का सत्यापन कर संबंधित शिक्षक को वितरित कर उन्हें ड्यूटी से मुक्त करने को कहा है। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद, बोर्ड द्वारा कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2023 की तारीख और समय की घोषणा करने की उम्मीद है। इस साल करीब आठ लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं। 2022 में, कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 19 मई को घोषित किया गया था। कुल 8.73 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.63 प्रतिशत था। 1.18 लाख छात्रों को A+ ग्रेड मिला, जबकि 1.82 लाख को A ग्रेड मिला था।

विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - kseab.karnataka.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर एसएसएलसी मार्च अप्रैल 2023 उत्तर और आपत्तियों के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

  • एक नया पेज खुलेगा, एसएसएलसी उत्तर कुंजी 2023 के लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना विषय चुनें और उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।

  • इसे सेव करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed