{"_id":"5f26942d8ebc3e63d61ebb22","slug":"karnataka-sslc-10th-result-expected-on-this-date-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka SSLC: कक्षा 10वीं के परिणाम इस दिन हो सकते हैं जारी, पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Karnataka SSLC: कक्षा 10वीं के परिणाम इस दिन हो सकते हैं जारी, पढ़ें पूरी जानकारी
Sun, 02 Aug 2020 04:18 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sun, 02 Aug 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
exam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (KSEEB) इस सप्ताह कर्नाटक SSLC परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। बता दें कि तिथियों को लेकर कोई आधारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले जुलाई में, राज्य के शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने बताया था कि वे जुलाई के अंतिम सप्ताह तक 2 पीयूसी परिणामों की घोषणा करने की योजना बना रहे हैं या अगस्त के पहले सप्ताह में भी एसएसएलसी परिणाम जारी हो सकते हैं। इसी बात को सच मानते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम इस हफ्ते आ सकते हैं। बता दें कि पीयूसी 2 परिणाम 14 जुलाई को घोषित किया गया था। अब सभी को एसएसएलसी परिणाम का इंतजार है। हालांकि, बोर्ड ने परिणामों की घोषणा के लिए सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है।
एक बार कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपने अंक ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं। कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट kseeb.kar.nic.in या karresults.nic.in है। छात्रों को अपने अंकों को देखने के लिए लॉगिन करना होगा। उसके लिए अपने रोल नंबर , नाम जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 27 मार्च से 9 अप्रैल, 2020 को आयोजित की जानी थी। लेकिन कोरोना वायरस के कारण स्थगित हुई परीक्षाएं बाद में 25 जून से 4 जुलाई तक परीक्षा आयोजित की गई। बता दें कि इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए लगभग 8.48 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
कैसे देखें अपना रिजल्ट-
लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आगे दिए चरणों का पालन करके परिणाम देख सकते हैं-

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर Karnataka SSLC result ’लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां छआत्रों को अपना रोल नंबर या पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अपने परिणाम डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए एक हार्ड कॉपी संभालकर रखें।
कमेंट
कमेंट X