फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka CET 2022: Application process for Karnataka Common Entrance Test starts from today, know how to register

Karnataka CET 2022: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, ऐसे करें पंजीकरण

Tue, 05 Apr 2022 05:30 PM IST
न्यूज डेस्क एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 05 Apr 2022 05:30 PM IST
सार

कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री सीएन अश्वथनारायण ने कर्नाटक सीईटी 2022 परीक्षा तिथियों की जानकारी देते हुए 16 जून से 18 जून तक कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस परीक्षा आयोजित कराने की घोषणा की हैं।

विज्ञापन
Karnataka CET 2022: Application process for Karnataka Common Entrance Test starts from today, know how to register
Karnataka CET 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Karnataka CET 2022: कर्नाटक में विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) 2022 के लिए कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण आज, 5 अप्रैल से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए केसीईटी आवेदन पत्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in या kea.kar.nic.in पर जारी किए जाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार 20 अप्रैल, 2022 तक आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

Karnataka CET 2022:  16 जून से शुरू होगी परीक्षा

कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री सीएन अश्वथनारायण ने कर्नाटक सीईटी 2022 परीक्षा तिथियों की जानकारी देते हुए 16 जून से 18 जून तक कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस परीक्षा आयोजित कराने की घोषणा की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की तारीखें निम्न हैं-:

  • जीव विज्ञान विषय की परीक्षा 16 जून, 2022 को सुबह की शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
  • गणित विषय की परीक्षा 16 जून, 2022 को ही दोपहर की शिफ्ट में निर्धारित की गई है।
  • भौतिकी विषय की परीक्षा 17 जून, 2022 को सुबह की शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
  • विज्ञान विषय की परीक्षा 17 जून, 2022 को ही दोपहर की शिफ्ट में निर्धारित की गई है। 
  • इनके अलावा कन्नड़ (होरानाडु और गडिनाडु)  भाषा की परीक्षा 18 जून, 2022 को होगी।

विज्ञापन

Karnataka CET 2022: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करते समय छात्र नीचे दिए गए दस्तावेज जरूर अपने साथ रख लें।
  • आवेदन करने के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं अंकसूची और साथ ही स्कूल की अन्य जानकारी होना जरूरी है।
  • आधार नंबर के लिए आधार कार्ड और जन्म तिथि प्रमाण पत्र।
  • आवेदक का स्थाई पता (निवासी प्रमाण पत्र)।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • हस्ताक्षर, पासपोर्ट फोटो और माता-पिता के हस्ताक्षर की स्कैन की गई पीडीएफ।

Karnataka CET 2022: जानें आवेदन प्रक्रियाआवेदक सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in या kea.kar.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर कर्नाटक सीईटी आवेदन की लिंक पर क्लिक करें।
  • महत्वपूर्ण विवरण दर्ज कर अपना पंजीकरण करें।
  • आवेदन पत्र भरें और पूछे गए दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें, सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन पत्र का भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed