फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka 2nd PUC Result 2021 Date KSEEB Class 12 result to be declared tomorrow

KSEEB Class 12 result : कल घोषित किए जाएंगे कक्षा 12वीं के नतीजे, यहां देख सकेंगे

Mon, 19 Jul 2021 07:34 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 19 Jul 2021 07:34 PM IST
सार

प्री यूनिवर्सिटी शिक्षा विभाग, कर्नाटक ने कर्नाटक द्वितीय पीयूसी (प्री यूनिवर्सिटी क्लास) परिणाम 2021 तिथि जारी की है। कर्नाटक सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (KSEEB) कक्षा 12वीं का परिणाम 20 जुलाई, 2021 को शाम 04 बजे घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
Karnataka 2nd PUC Result 2021 Date KSEEB Class 12 result to be declared tomorrow
KSEEB Class 12 result - फोटो : social media

विस्तार

प्री यूनिवर्सिटी शिक्षा विभाग, कर्नाटक ने कर्नाटक द्वितीय पीयूसी (प्री यूनिवर्सिटी क्लास) परिणाम 2021 तिथि जारी की है। कर्नाटक सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (KSEEB) कक्षा 12वीं का परिणाम 20 जुलाई, 2021 को शाम 04 बजे घोषित किया जाएगा। जिन छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे केएसईईबी की आधिकारिक साइट kseeb.kar.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : CBSE 10th Board: जल्द जारी होगा 10वीं कक्षा का परिणाम, बिना रोल नंबर ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट
विज्ञापन


रिजल्ट अन्य वेबसाइट karresults.nic.in, pue.kar.nic.in पर भी चेक किया जा सकता है। इस साल लगभग सात लाख छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया है। देश भर में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण राज्य सरकार द्वारा कर्नाटक पीयूसी परीक्षा रद्द कर दी गई थी। बाद में राज्य बोर्ड द्वारा मूल्यांकन मानदंड जारी किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : कर्नाटक एसएसएलसी : कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच शुरू हुईं परीक्षाएं

मूल्यांकन मानदंड के अनुसार, नियमित या फ्रेशर-II पीयूसी छात्रों को उनके कक्षा 10वीं माध्यमिक विद्यालय छोड़ने के प्रमाण पत्र (एसएसएलसी) के 45 प्रतिशत अंक, प्रथम पीयूसी (11वीं) अंकों के 45 प्रतिशत और शैक्षणिक के 10 प्रतिशत आधार पर विचार करके अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। 

वहीं, द्वितीय पीयूसी (12वीं) के परिणमों से असंतुष्ट छात्रों को जब भी राज्य में बोर्ड द्वारा परीक्षा आयोजित की जाती है, तो वे परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकेंगे। वहीं, स्वयंपाठी श्रेणी के छात्रों को तो आगामी समय में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होना ही पड़ेगा। उनके मूल्यांकन के लिए कोई अलग से नीति नहीं बनाई गई है। साथ ही, ऐसे छात्र जो सुधार या अन्य किसी कारण से दोबारा परीक्षा दे रहे हैं, उन्हें न्यूनतम अनिवार्य अंकों के साथ 05 प्रतिशत अनुग्रह अंक देकर पदोन्नत किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें : TN 12th Result 2021: तमिलनाडु बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित, यहां इन स्टेप्स से देखें रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed