Karnataka 2nd PUC Result 2022: 12वीं का परिणाम जारी, 61.88 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की
Karnataka 2nd PUC Result 2022 Declared: कर्नाटक बोर्ड प्री यूनिवर्सिटी के तहत कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस साल कुल 61.88 प्रतिशत छात्रों ने सेकेंड पीयूसी, कक्षा 12वीं परीक्षा पास की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Karnataka 2nd PUC Result Declared: कर्नाटक बोर्ड प्री यूनिवर्सिटी के तहत कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस साल कुल 61.88 प्रतिशत छात्रों ने सेकेंड पीयूसी, कक्षा 12वीं परीक्षा पास की है। इस परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया है। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 68.72 और लड़कों का 55.22 प्रतिशत रहा है। ऑनलाइन कर्नाटक पीयूसी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in 2022 पर उपलब्ध है।
छात्रों को कर्नाटक कक्षा 12वीं का परिणाम 2022 की जांच करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। बता दें कि कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा 22 अप्रैल से 18 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
इस तरह से चेक करें परिणाम
- दूसरा पीयूसी परिणाम 2022 देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: karresults.nic.in 2022 PUC
- अब ‘2nd PUC Results 2022 Karnataka’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- दूसरा पीयूसी परिणाम 2022 कर्नाटक स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एक प्रिंटआउट लें और इसे सुरक्षित रख लें।
बल्लारी जिले की श्वेता भीमाशंकर भैरगोंड और मदीवलारा सहाना ने 594/600 स्कोर करके आर्ट्स में टॉप किया। बेंगलुरु के मानव विनय केजरीवाल और तीन अन्य ने 596/600 के स्कोर के साथ कॉमर्स में टॉप किया और बेंगलुरु की सिमरन शेषा राव ने 598/600 के स्कोर के साथ साइंस में टॉप किया।
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें।
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।
यूपी बोर्ड से जुड़ी खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए Results.Amarujala.Com क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X