फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka 2nd PUC 12th Board Result 2022 Declared

Karnataka 2nd PUC Result 2022: 12वीं का परिणाम जारी, 61.88 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की

Sat, 18 Jun 2022 06:47 PM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 18 Jun 2022 06:47 PM IST
सार

Karnataka 2nd PUC Result 2022 Declared: कर्नाटक बोर्ड प्री यूनिवर्सिटी के तहत कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस साल कुल 61.88 प्रतिशत छात्रों ने सेकेंड पीयूसी, कक्षा 12वीं परीक्षा पास की है।

विज्ञापन
Karnataka 2nd PUC 12th Board Result 2022 Declared
कर्नाटक बोर्ड: 12वीं का परिणाम जारी - फोटो : Social media

विस्तार

Karnataka 2nd PUC Result Declared: कर्नाटक बोर्ड प्री यूनिवर्सिटी के तहत कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस साल कुल 61.88 प्रतिशत छात्रों ने सेकेंड पीयूसी, कक्षा 12वीं परीक्षा पास की है। इस परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया है। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 68.72 और लड़कों का 55.22 प्रतिशत रहा है। ऑनलाइन कर्नाटक पीयूसी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in 2022 पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


छात्रों को कर्नाटक कक्षा 12वीं का परिणाम 2022 की जांच करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। बता दें कि कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा 22 अप्रैल से 18 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। 
विज्ञापन

 

इस तरह से चेक करें परिणाम

  • दूसरा पीयूसी परिणाम 2022 देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: karresults.nic.in 2022 PUC
  • अब ‘2nd PUC Results 2022 Karnataka’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • दूसरा पीयूसी परिणाम 2022 कर्नाटक स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एक प्रिंटआउट लें और इसे सुरक्षित रख लें।

 

ये हैं टॉपर्स

बल्लारी जिले की श्वेता भीमाशंकर भैरगोंड और मदीवलारा सहाना ने 594/600 स्कोर करके आर्ट्स में टॉप किया। बेंगलुरु के मानव विनय केजरीवाल और तीन अन्य ने 596/600 के स्कोर के साथ कॉमर्स में टॉप किया और बेंगलुरु की सिमरन शेषा राव ने 598/600 के स्कोर के साथ साइंस में टॉप किया।
 

विज्ञापन

यूपी बोर्ड रिजल्ट और शिक्षा जगत की अन्य लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें। 

मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें। 

मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।  

यूपी बोर्ड से जुड़ी खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए Results.Amarujala.Com क्लिक करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed