फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kailash Satyarthi Children's Foundation will celebrate Constitution Day with children across the country

Constitution Day 2021: कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन देशभर में बच्चों के साथ मनाएगा संविधान दिवस, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति करेंगे जागरूक

Wed, 24 Nov 2021 08:15 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 24 Nov 2021 08:15 PM IST
सार

Constitution Day 2021: कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा संविधान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य सरकारों के अलावा बड़े पैमाने पर गैर सरकारी संगठन भी हिस्सा लेंगे। ये कार्यक्रम पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आयोजित होंगे।

विज्ञापन
Kailash Satyarthi Children's Foundation will celebrate Constitution Day with children across the country
बच्चों के बीच कैलाश सत्यार्थी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन (केएससीएफ) देशभर के 20 राज्यों के 410 से अधिक जिलों में सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर बच्चों के साथ 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाएगा। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रम में बच्चे सरल और स्थानीय भाषा में संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगे।

विज्ञापन

बच्चों को भारतीय संविधान में उल्लेखित अधिकारों, कर्तव्यों और उनकी मुख्य विशेषताओं से भी अवगत कराया जाएगा। गौरतलब है कि भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1949 में 26 नवंबर को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्वीकार किया गया, जो 26 जनवरी 1950 से प्रभाव में आया।
विज्ञापन


कर्तव्यों और अधिकारों के पालन की शपथ भी लेंगे
इस अवसर पर बच्चे संविधान में उल्लेखित कर्तव्यों और अधिकारों के पालन की शपथ भी लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन राज्य के मुख्यालय से लेकर जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें निजी और सरकारी स्कूल, आंगनवाड़ी और चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन समेत बाल मित्र ग्राम, बाल मित्र मंडल सहित देश के लाखों बच्चे शामिल होंगे। इसमें बड़े पैमाने पर दूर-दराज के अति पिछड़े इलाके में रहने वाले बच्चों से लेकर आदिवासी, वंचित और हाशिए के बच्चे भी शामिल होंगे।    
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर सरकारी संगठन भी लेंगे हिस्सा
कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा संविधान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य सरकारों के अलावा बड़े पैमाने पर गैर सरकारी संगठन भी हिस्सा लेंगे। ये कार्यक्रम पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आयोजित होंगे।


अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होंगे बच्चे
केएससीएफ की ओर से बताया गया है कि यह कार्यक्रम हमारे बच्चों में संविधान में निहित न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को स्थापित करने और उन्हें उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाएगा। नई पीढ़ी को इस बात से अवगत कराया जाएगा कि देश की एकता, अखंडता और गरिमा की हर हाल में रक्षा करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed