फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JoSAA counselling round 5 seat allotment result out at josaa.nic.in; Direct link here to check

JoSAA Counselling 2024: जोसा काउंसलिंग के पांचवें राउंड का सीट आवंटन जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 17 Jul 2024 06:40 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 17 Jul 2024 06:40 PM IST
सार

JoSAA Counselling Seat Allotment Result: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने जोसा काउंसलिंग के पांचवें राउंड का सीट आवंटन जारी कर दिया है। उम्मीदवार डैशबोर्ड पर लॉगिन करके सीट आवंटन की स्थिति जान सकते हैं।

विज्ञापन
JoSAA counselling round 5 seat allotment result out at josaa.nic.in; Direct link here to check
JoSAA Counselling 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

JoSAA Round 5 Seat Allotment Result: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने आज, 17 जुलाई को JoSAA काउंसलिंग 2024 के पांचवें दौर के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने बीटेक प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in. पर जाकर सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को जोसा 5वें राउंड का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।

22 जुलाई तक करें रिपोर्ट

सीट आवंटित छात्रों को 22 जुलाई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्ट करना होगा, फीस का भुगतान करना होगा और दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फीस भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान और प्रश्नों का उत्तर 23 जुलाई तक दिया जाएगा।

जिन छात्रों ने एनआईटी काउंसलिंग में भाग लिया था और इंजीनियरिंग काउंसलिंग से अपनी सीटें वापस लेना चाहते हैं, वे 17 जुलाई से 22 जुलाई के बीच सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकल सकेंगे।

जोसा, जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड रैंक के आधार पर आईआईटी, एनआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, आईआईआईटी और अन्य तकनीकी संस्थानों में इंजीनियरिंग और अन्य स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक सामान्य परामर्श प्रक्रिया आयोजित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चेक करें पांचवें राउंड का रिजल्ट

आवेदक जोसा 5वें राउंड का सीट आवंटन परिणाम जांचने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • जोसा की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर, राउंड 5 सीट आवंटन परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • जोसा सीट आवंटन परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा।
  • रिपोर्टिंग पूरी करें, भुगतान करें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ का स्क्रीनशॉट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed