{"_id":"683803f5b5235417030c6034","slug":"josaa-counselling-2025-schedule-released-for-iit-nit-admissions-registration-begins-from-june-3-2025-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JoSAA Counselling 2025: आईआईटी-एनआईटी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, तीन जून से रजिस्ट्रेशन शुरू","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JoSAA Counselling 2025: आईआईटी-एनआईटी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, तीन जून से रजिस्ट्रेशन शुरू
Thu, 29 May 2025 12:21 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 29 May 2025 12:21 PM IST
सार
JoSAA काउंसलिंग 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और विकल्प भरने की प्रक्रिया 3 जून से शुरू होगी। यह प्रक्रिया कुल पांच चरणों में पूरी की जाएगी, जबकि छठा राउंड विशेष रूप से केवल IIT में प्रवेश के लिए होगा।
विज्ञापन
JoSAA Counselling 2025
- फोटो : freepik
विस्तार
JoSAA Counselling 2025: इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक एडमिशन का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने JoSAA काउंसलिंग 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने जेईई मेन 2025 या जेईई एडवांस्ड पास कर लिया है, वे इस काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 3 जून 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं।
जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट कब आएगा?
आईआईटी कानपुर द्वारा आयोजित जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा का परिणाम 2 जून 2025 को घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। वहीं, आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) में सफल अभ्यर्थी 8 जून से AAT-विशेष विकल्प भरना शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
छह चरणों में होगी काउंसलिंग
इस वर्ष JoSAA काउंसलिंग 2025 के माध्यम से देशभर के 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी और 47 जीएफटीआई संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में संपन्न होगी। काउंसलिंग 3 जून से 28 जुलाई के बीच कुल छह चरणों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
इसमें भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 3 जून से 12 जून शाम 5 बजे तक JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेज च्वाइस फिलिंग करनी होगी। पहले चरण की सीट अलॉटमेंट सूची 14 जून को जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट आवंटित होगी, उन्हें 19 जून तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करके अपनी सीट को कन्फर्म करना होगा।
काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें
Trending Videos
इसके बाद काउंसलिंग के बाकी चरणों में क्रमशः दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट 21 जून, तीसरे राउंड का 28 जून, चौथे राउंड का 4 जुलाई, पांचवें राउंड का 10 जुलाई और अंतिम छठे राउंड का सीट अलॉटमेंट 16 जुलाई को जारी किया जाएगा।
| प्रक्रिया | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेज च्वाइस फिलिंग शुरू | 3 जून 2025 |
| च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि | 12 जून 2025 (शाम 5 बजे तक) |
| पहला मॉक सीट एलोकेशन | 9 जून 2025 |
| दूसरा मॉक सीट एलोकेशन | 11 जून 2025 |
| अंतिम विकल्प लॉक करने की तिथि | 12 जून 2025 |
| पहला राउंड सीट अलॉटमेंट | 14 जून 2025 |
| सीट एक्सेप्टेंस फीस भुगतान और ऑनलाइन रिपोर्टिंग (राउंड 1) | 14 जून – 19 जून 2025 |
| दूसरा राउंड सीट अलॉटमेंट | 21 जून 2025 |
| तीसरा राउंड सीट अलॉटमेंट | 28 जून 2025 |
| चौथा राउंड सीट अलॉटमेंट | 4 जुलाई 2025 |
| पांचवां राउंड सीट अलॉटमेंट | 10 जुलाई 2025 |
| छठा (अंतिम) राउंड सीट अलॉटमेंट | 16 जुलाई 2025 |
| पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया का समापन | 28 जुलाई 2025 (अनुमानित) |
इस साल आईआईटी में काउंसलिंग के छह राउंड होंगे। पिछले साल से काउसंलिंग का एक राउंड अधिक मिलेगा। खास बात यह है कि देश में पहली बार दिव्यांग वर्ग के छात्रों की यूडीआईडी कार्ड (भारत सरकार की ओर से जारी एक विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र ) से वेरिफिकेशन होगा। आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी समेत 121 उच्च शिक्षण संस्थानों में दिव्यांग छात्रों को अब फिजिकल वेरिफिकेशन से राहत मिल गई है। अब उन्हें उन्हें सेंटर पर जाकर अपने डाक्यूमेंट नहीं दिखाने होंगे।
कमेंट
कमेंट X