फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JoSAA Counselling 2025 round 2 seat allotment today at 5 pm; Check complete schedule here

JoSAA 2025: जोसा काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट आवंटन आज, इस तारीख तक जमा करनी होगी फीस

Wed, 25 Jun 2025 02:00 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 25 Jun 2025 02:00 PM IST
सार

JoSAA Counseling 2025: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी आज शाम को जोसा काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी करेगी। सीट आवंटित उम्मीदवारों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करना होगा।
 

विज्ञापन
JoSAA Counselling 2025 round 2 seat allotment today at 5 pm; Check complete schedule here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

JoSAA Counseling Round 2 Seat Allotment 2025: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) की ओर से आज, 25 जून को शाम 5 बजे जोसा काउंसलिंग 2025 राउंड-2 के सीट आवंटन की घोषणा की जाएगी। जो भी उम्मीदवार दूसरे राउंड की काउंसलिंग में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in. के माध्यम से सीट आवंटन परिणाम देख सकेंगे। उम्मीदवारों को अपनी आवंटित सीटों की पुष्टि करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन


उम्मीदवार जेईई स्कोर के आधार पर टॉप आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आई टी और अन्य GTI में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।  उम्मीदवारों को उनकी जेईई रैंक, मेरिट सूची, वरीयता, श्रेणी और सीट उपलब्धता के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी। 

विज्ञापन

सीट आवंटन के बाद क्या करना होगा?

सीट आवंटन परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा और 30,000 रुपये की आवश्यक सीट स्वीकृति फीस का भुगतान करना होगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को निर्धारित समयसीमा के भीत आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा और अपने दस्तावेजों को सत्यापित करना होगा। ऑनलाइन रिपोर्टिंग की समय सीमा 25 से 29 जून निर्धारित की गई है।

JoSAA Counselling 2025: दूसरे राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल

जोसा काउंसलिंग के राउंड-2 का पूरा शेड्यूल यहां बताया गया है। उम्मीदवारों को सभी तिथियां ध्यानपूर्वक नोट कर लेनी चाहिए और तदानुसार कार्य संपन्न करना चाहिए।'
 

घटनाक्रम तिथि
ऑनलाइन रिपोर्टिंग: शुल्क भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड करना और प्रतिक्रियाएं 25 से 29 जून
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 29 जून
शुल्क भुगतान समस्या का समाधान 30 जून
प्रश्न का उत्तर देने की अंतिम तिथि 1 जुलाई
सीट वापसी की शुरुआत, सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकलना 26 से 30 जून
निकासी संबंधी प्रश्न का उत्तर देने का अंतिम दिन 1 जुलाई

विज्ञापन

भाग लेने वाले कॉलेज

जेईई के माध्यम से प्रवेश देने वाले आईआईटी, आईआईआईटी, एनआईटीएस और अन्य प्रतिभागी कॉलेजों की संख्या इस प्रकार है।

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) - 23
  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) - आईआईईएसटी शिबपुर सहित 31
  • भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) - 26
  • सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (GFTI) - 40
  • अन्य-सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (अन्य-जीएफटीआई) - 47
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed