फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JOSAA Counselling 2022 Documents Required for IIT, NIT, IIEST, IIIT and GFTI Admissions

JOSAA Counselling: जोसा काउंसलिंग में इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, जानें क्या-क्या है जरूरी

Sat, 27 Aug 2022 01:01 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 27 Aug 2022 01:01 PM IST
सार

JOSAA Counselling 2022: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर नोटिस देख सकते हैं।  JOSAA काउंसलिंग 2022 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू होंगे। 

विज्ञापन
JOSAA Counselling 2022 Documents Required for IIT, NIT, IIEST, IIIT and GFTI Admissions
JOSAA Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JOSAA Counselling 2022: IIT, NIT, IIEST, IIIT और अन्य GFTI के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JOSAA) ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर नोटिस देख सकते हैं।  JOSAA काउंसलिंग 2022 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 12 सितंबर सुबह 10.00 बजे से शुरू होगी। 

विज्ञापन

 

जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड के परिणाम की घोषणा के बाद 17 सितंबर से अपने विशिष्ट विकल्प भर सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को कुछ बुनियादी विवरणों की पुन: पुष्टि करने की आवश्यकता होती है जैसे- लिंग, पात्रता और राष्ट्रीयता का राज्य कोड, और व्यक्तिगत संपर्क विवरण आदि।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

छह राउंड में आयोजित की जाएगी JoSAA काउंसलिंग

उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर दो मॉक सीट आवंटन 18 और 20 सितंबर को जारी किए जाएंगे, जिससे उम्मीदवारों को अपनी पसंद में आवश्यक बदलाव करने में मदद मिलेगी। उम्मीदवार अपनी पसंद को लॉक कर सकते हैं। JoSAA काउंसलिंग छह राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसके दौरान उम्मीदवारों को फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड विकल्प चुनकर आवंटन परिणाम की पुष्टि करनी होगी। 
 

विज्ञापन

JOSAA Counselling 2022: जानें कब-क्या होगा

जेईई एडवांस्ड 2022 का परिणाम 11 सितंबर को घोषित किया जाएगा, जबकि जेईई मेन्स का परिणाम पहले ही घोषित किया जा चुका है। JOSAA प्रथम आवंटन परिणाम 23 सितंबर को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार द्वारा ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान, दस्तावेज अपलोड और प्रश्न का उत्तर 23 सितंबर से 26 सितंबर को शाम पांच बजे के बीच किया जाएगा। JOSAA दूसरी सीट आवंटन सूची 28 सितंबर को और तीसरी सूची तीन अक्तूबर को प्रकाशित की जाएगी। छठी और अंतिम आवंटन सूची 16 अक्तूबर तक जारी की जाएगी। 
 

JOSAA Counselling 2022: इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट या प्रमाण-पत्र
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जेईई मेन 2022 और जेईई एडवांस्ड का स्कोर कार्ड
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आधार कार्ड (जन्म तिथि / पहचान प्रमाण के लिए)
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    विकलांगता प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो तो)
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जाति और ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नॉन क्रीमी लेयर प्रमाण-पत्र (ओबीसी उम्मीदवारों के लिए यदि लागू हो तो)
  8.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र (जोसा 2022 प्रारूप पर उपलब्ध निर्दिष्ट प्रारूप में)
  9.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    कैंसिल बैंक चेक की कॉपी या बैंक खाते के विवरण के साथ पासबुक की प्रतिलिपि
  10.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार के आठ पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ आदि संभाल कर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed