फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Joint Counseling in IIT and NIT is starting from this day know more details here

IIT और NIT में ज्वाइंट काउंसलिंग इस दिन से हो रही है शुरू

Mon, 10 Jun 2019 09:46 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 10 Jun 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
Joint Counseling in IIT and NIT is starting from this day know more details here
    विज्ञापन
  • ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी की बैठक में सहमति, ईडब्ल्यूएस कोटा इसी सत्र से लागू


देश के आईआईटी, एनआईटी समेत केंद्र सरकार के उच्च शिक्षण संस्थानों में बीटेक-प्रोग्राम में ज्वाइंट काउंसलिंग से दाखिले की दौड़ 16 जून से शुरू होगी। ग्रेटर नोएडा में रविवार को ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (जेईई एडवांस 2019) और सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड 2019 व ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी की बैठक में यह फैसला हुआ है। आईआईटी, एनआईटी समेत सभी अन्य शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र से ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत अतिरिक्त सीटों पर दाखिले होंगे। 

Trending Videos

ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी प्रबंधन के मुताबिक, आईआईटी, एनआईटी, आईआईईएसटी, आईआईआईटी समेत केंद्र सरकार के अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में ज्वाइंट सीट एलोकेशन से बीटेक-प्रोग्राम में दाखिले होंगे। उसी के तहत ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसमें बिजनेस रूल और एमओयू साइन हुई। इसके अलावा ज्वाइंट सीट एलोकेशन के तहत ज्वाइंट काउंसलिंग में किस प्रकार से कितनी सीटों पर दाखिले होंगे, उस पर चर्चा की गई। ज्वाइंट सीट एलोकेशन के तहत 16 जून को ज्वाइंट काउंसलिंग विंडो ओपन हो जाएगी। छात्रों को विंडो ओपन होते ही काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और कोर्स का चयन करना होगा।

  • काउंसलिंग के छह से सात राउंड


ज्वाइंट सीट एलोकेशन के तहत ज्वाइंट काउंसलिंग के लिए 6 से 7 राउंड आयोजित होंगे। इसमें यदि सीट खाली रह जाती हैं तो स्पॉट राउंड काउंसलिंग भी होगी। आईआईटी, एनआईटी समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में कुल कितनी सीटों पर दाखिला होगा, इस पर आखिरी फैसला होना बाकी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed