JNVST Result 2022: जवाहर नवोदय विद्यालयों में छठवीं कक्षा की दाखिला परीक्षा का रिजल्ट जल्द, यहां कर सकेंगे चेक
JNVST Result 2022: जवाहर नवोदय विद्यालय में 2022 -2023 के शैक्षणिक सत्र के लिए छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जेएनवीएसटी प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JNVST Result 2022: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश के लिए दाखिला परीक्षा 2022 के परिणाम जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। जवाहर नवोदय विद्यालय में 2022 -2023 के शैक्षणिक सत्र के लिए छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जेएनवीएसटी प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी।
समिति ने कक्षा छह के लिए जेएनवीएसटी दाखिला परीक्षा 30 अप्रैल, 2022 को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की थी। परिणाम घोषित होने के बाद, इसे आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद जेएनवीएसटी छठवीं कक्षा के परिणाम की जांच कैसे करें, यह जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का अनुसरण कर सकते हैं।
जेएनवीएसटी परिणाम देखने का आसान तरीका
- जवाहर नवोदय विद्यालय का प्रवेश परीक्षा परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर JNVST Class 6 Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आपका जेएनवीएसटी छठवीं कक्षा का परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब अपने बच्चे का रिजल्ट डाउनलोड करें और परिणाम का प्रिंट आउट निकाल लें।
पहले उत्तर कुंजी 2022 जारी होगी, बाद में परिणाम
नवोदय विद्यालय समिति ने जेएनवीएसटी परिणाम 2022 के लिए कोई तिथि और समय जारी नहीं किया है। समिति को जेएनवीएसटी छठवीं कक्षा उत्तर कुंजी 2022 जारी करना बाकी है। जेएनवीएसटी छठवीं कक्षा की उत्तर कुंजी 2022 जारी होने के बाद, छठवीं कक्षा प्रवेश के परिणाम जल्द ही आने की उम्मीद की जा सकती है।
तीन खंड में हुई जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा छठवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के आधार पर तीन खंड शामिल थे। छात्रों को मानसिक क्षमता खंड के लिए कुल 40 प्रश्न दिए गए थे, अंकगणित खंड पर 20 प्रश्न और प्रवेश परीक्षा के भाषा खंड में 20 प्रश्न दिए गए थे। उत्तर कुंजी को चुनौती देने की समय-सीमा खत्म होने और अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद जेएनवीएसटी 2022 के परिणाम जारी किए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X