JNVST Class 6 Admit Card: पहले फेज की प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
JNVST Class 6 Admit Card: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने जेएनवी कक्षा 06 प्रवेश परीक्षा (जेएनवीएसटी 2024) के पहले चरण के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
विस्तार
JNVST Class 6 Admit Card Out: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा (जेएनवीएसटी 2024) के पहले चरण का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
-
कैप्चा भरें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को यह चेक करना होगा कि एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी क्रेडेंशियल सही हैं और कोई गलती नहीं है। छात्रों को परीक्षा हॉल में अपना एडमिट कार्ड अपने साथ ले जाना होगा, क्योंकि किसी भी छात्र को हॉल टिकट दिखाए बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कमेंट
कमेंट X