फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNVST Admission 2024 Last Date For Admission In Class 6 Know The process

JNV Class 6th Admission: नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए आखिरी तारीख 17 अगस्त, जल्दी करें आवेदन

Wed, 16 Aug 2023 05:57 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 16 Aug 2023 05:57 PM IST
सार

NVS Class 6 Admission 2024: नवोदय विद्यालय क्लास छठी में एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आ गई है. पहले भी एक बार जवाहर नवोदय विद्यालय के क्लास छठी में एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ायी जा चुकी है. खबर में डिटेल जानिए। 
 

विज्ञापन
JNVST Admission 2024 Last Date For Admission In Class 6 Know The process
JNV Class 6 Admission 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NVS Class 6 Admission 2024 Last Date: नवोदय विद्यालय क्लास छठी में एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आ गई है. अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म नहीं भरा है तो आप आज ही भर दें। दरअसल, कल (17 अगस्त, 2023) अप्लाई करने की अंतिम तिथि है. 

विज्ञापन

आपको इस बात का ध्यान रखना है कि पहले भी एक बार जवाहर नवोदय विद्यालय के क्लास छठी में एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ायी जा चुकी है. ऐसे में, अब तिथि आगे बढ़ने की संभावना नहीं के बराबर है। बता दें कि पहले अंतिम तिथि 10 अगस्त थी और अब 17 अगस्त है.
विज्ञापन

 

कैसे करना है अप्लाई? 

अगर आप जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन हो रहे हैं। आवेदन करने के लिए आपको जेएनवीएसटी की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in  पर जाना है। आपको यहां जाकर रजिस्ट्रेशन करना है। यह रजिस्ट्रेशन मुख्य तौर पर एंट्रेंस एग्जाम में भाग लेने के लिए होता है.

कौन कर सकता है आवेदन? 

ऐसे बच्चे जो उसी जिले में पढ़े हों, जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय है या फिर जिन्होंने मान्यता प्राप्त स्कूल से पांचवी पास की हो, वे आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा, जिन बच्चों ने कुछ समय पहले पांचवी पास की है या जो क्लास रिपीट कर रहे हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते हैं। वहीं, दाख़िला लेने वाले बच्चे की जन्म तिथि 1 मई 2012 के पहले और 31 जुलाई 2014 के बाद की नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन

कैसे होगा चयन? 

अप्लाई करने के बाद जेएनवी सेलेक्शन टेस्ट के माध्यम से बच्चों का चयन किया जाएगा. टेस्ट दो चरणों में 4 नवंबर 2023 और 20 जनवरी 2024 के दिन होगा. टेस्ट का समय सुबह 11.30 बजे होगा. उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट मार्च या अप्रैल 2024 के महीने में जारी हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed