फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNUEE 2022 answer key and Responses for jnuee PhD exam on jnuexams.nta.ac.in

JNUEE Answer Key 2022: जेएनयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Mon, 19 Dec 2022 01:13 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 19 Dec 2022 01:13 PM IST
सार

JNUEE Answer Key 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जेएनयूईई पीएचडी परीक्षा के लिए JNUEE 2022 उत्तर कुंजी और प्रतिक्रियाएं जारी की हैं।

 

विज्ञापन
JNUEE 2022 answer key and Responses for jnuee PhD exam on jnuexams.nta.ac.in
jnuee - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JNUEE answer key 2022 released: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेएनयूईई पीएचडी परीक्षा के लिए JNUEE 2022 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी और प्रतिक्रियाएं आधिकारिक वेबसाइट jnuexams.nta.ac.in पर जारी की हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए शामिल हुए थे, वे उत्तर कुंजी और प्रतिक्रियाओं को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर कुंजी पर उठा सकते हैं आपत्ति

यदि जारी की गई अंतरिम उत्तर कुंजी को लेकर उम्मीदवार संतुष्ट नहीं हैं तो वे 200 रुपये प्रति चुनौती के शुल्क का भुगतान करके 20 दिसंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट jnuexams.nta.ac.in पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि बिना शुल्क जमा किए किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2022 रात 11 बजकर 50 मिनट तक है। भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेटबैंकिंग/यूपीआई द्वारा पूरा किया जाना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

विषय विशेषज्ञों के पैनल करेगा सत्यापन

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि “उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा सत्यापन किया जाएगा। उत्तर सही पाए जाने पर उसी के अनुसार उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा। किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में जानकारी नहीं दी जाएगी। चुनौती के बाद विशेषज्ञों द्वारा तय की गई कुंजी अंतिम होगी और आगे कोई बात चीत नहीं की जाएगी। बता दें कि एनटीए ने पीएचडी में प्रवेश के लिए 7, 8, 9 और 10 दिसंबर को जेएनयूईई 2022 का आयोजन किया था। जेएनयू में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए यह कार्यक्रम जारी किया गया है ।

 

विज्ञापन

JNUEE 2022 Answer Key, Responses ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट - jnuexams.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नीचे दी गई जेएनयूईई 2022 आंसर की चैलेंज पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और पूछे गए अन्य विवरण दर्ज करें।
  • उत्तर कुंजी, प्रतिक्रियाएं स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएंगी।
  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और एक प्रति अपने पास रखें।
  • आपत्तियों के मामले में, विवरण भरें और जमा करें और शुल्क का भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed