JNUEE Answer Key 2022: जेएनयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक
JNUEE Answer Key 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जेएनयूईई पीएचडी परीक्षा के लिए JNUEE 2022 उत्तर कुंजी और प्रतिक्रियाएं जारी की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JNUEE answer key 2022 released: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेएनयूईई पीएचडी परीक्षा के लिए JNUEE 2022 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी और प्रतिक्रियाएं आधिकारिक वेबसाइट jnuexams.nta.ac.in पर जारी की हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए शामिल हुए थे, वे उत्तर कुंजी और प्रतिक्रियाओं को डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर कुंजी पर उठा सकते हैं आपत्ति
यदि जारी की गई अंतरिम उत्तर कुंजी को लेकर उम्मीदवार संतुष्ट नहीं हैं तो वे 200 रुपये प्रति चुनौती के शुल्क का भुगतान करके 20 दिसंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट jnuexams.nta.ac.in पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि बिना शुल्क जमा किए किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2022 रात 11 बजकर 50 मिनट तक है। भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेटबैंकिंग/यूपीआई द्वारा पूरा किया जाना चाहिए।
विषय विशेषज्ञों के पैनल करेगा सत्यापन
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि “उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा सत्यापन किया जाएगा। उत्तर सही पाए जाने पर उसी के अनुसार उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा। किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में जानकारी नहीं दी जाएगी। चुनौती के बाद विशेषज्ञों द्वारा तय की गई कुंजी अंतिम होगी और आगे कोई बात चीत नहीं की जाएगी। बता दें कि एनटीए ने पीएचडी में प्रवेश के लिए 7, 8, 9 और 10 दिसंबर को जेएनयूईई 2022 का आयोजन किया था। जेएनयू में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए यह कार्यक्रम जारी किया गया है ।
JNUEE 2022 Answer Key, Responses ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट - jnuexams.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर नीचे दी गई जेएनयूईई 2022 आंसर की चैलेंज पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पूछे गए अन्य विवरण दर्ज करें।
- उत्तर कुंजी, प्रतिक्रियाएं स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएंगी।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और एक प्रति अपने पास रखें।
- आपत्तियों के मामले में, विवरण भरें और जमा करें और शुल्क का भुगतान करें।
कमेंट
कमेंट X