जेएनयू के वाइस चांसलर ने यूजीसी गाइडलाइन को बताया शैक्षणिक संस्थानों के लिए ताजा राहत
देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर जगदीश कुमार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सुझावों की प्रशंसा की है। यूजीसी ने बुधवार को विश्वविद्यालयों के लिए गाइडलाइन जारी की थी। यह गाइडलाइन परीक्षाओ और नए सत्र को लेकर थी। यूजीसी का कहना था कि विश्वविद्यालयों को परीक्षाओं को तीन की जगह दो घंटे का करना चाहिए। ऑफलाइन और ऑनलाइन किस मोड में परीक्षाएं करानी है, विश्वविद्यालय इस बात को तय करें। यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को स्काइप के जरिए प्रैक्टिकल परीक्षा कराने का भी सुझाव दिया था।
जेएनयू के वाइस चांसलर का कहना है कि यूजीसी के ये दिशा-निर्देश छात्रों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए ताजा राहत हैं। उन्होंने कहा कि यूजीसी के ये सारे दिशा-निर्देश विविध स्थितियों और उच्च शिक्षा संस्थानों की जरूरत को ध्यान में रखते हैं।
जगदीश कुमार ने कहा कि यूजीसी की विश्वविद्यालयों को जारी गाइडलाइन सरकार द्वारा कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए किए गए उपायों का पालन करने की आवश्यकता पर बल देते हैं। यह भी सुनिश्चित करते हैं कि तकनीकी विकल्पों के जरिए कोरोना वायरस की स्थिति में भी शैक्षणिक प्रक्रिया उपलब्ध रहे।
कमेंट
कमेंट X