फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNU Elections 2024 Lost father Naxalite attack now son contender president post

JNU Elections 2024: नक्सली हमले में पिता को खोया, अब बेटा अध्यक्ष पद का दावेदार, एबीवीपी ने लगाया नया दांव

Sun, 17 Mar 2024 07:54 AM IST
यशोधन शर्मा सीमा शर्मा
सीमा शर्मा Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 17 Mar 2024 07:54 AM IST
सार

लाल दुर्ग कहे जाने वाले जेएनयू छात्रसंघ चुनाव 2015 में 14 साल के बाद एबीवीपी ने संयुक्त सचिव पद जीतकर अच्छी वापसी की थी। एबीवीपी के सौरभ शर्मा ने आइसा के उम्मीदवार को महज 28 वोट से हराया था।

विज्ञापन
JNU Elections 2024 Lost father Naxalite attack now son contender president post
JNU - फोटो : Free Pic

विस्तार

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पांच साल के अंतराल के बाद होने जा रहे जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में मुख्य मुकाबला राष्ट्रवादी और वामदलों के गठबंधन के बीच है। दोनों दलों ने जीत हासिल करने के लिए पूरी संजीदगी से अपने उम्मीदवारों का जातीय व क्षेत्रीय समीकरण के आधार पर चयन किया है।

विज्ञापन


एबीवीपी ने साल 1997 में नक्सली हमले में मारे गए सीताराम अजमेरा के बेटे उमेश चंद्र अजमेरा को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। उमेश नक्सल प्रभावित परिवार के अलावा आदिवासी जनजातीय क्षेत्र और दलित भी हैं। जबकि वामदल गठबंधन ने 25 साल के बाद दलित चेहरे पर दांव लगाते हुए धनंजय को अध्यक्ष पद के लिए चुना है।
विज्ञापन


लाल दुर्ग कहे जाने वाले जेएनयू छात्रसंघ चुनाव 2015 में 14 साल के बाद एबीवीपी ने संयुक्त सचिव पद जीतकर अच्छी वापसी की थी। एबीवीपी के सौरभ शर्मा ने आइसा के उम्मीदवार को महज 28 वोट से हराया था। उसके बाद भगवा की स्थिति में लगातार सुधार हुआ। बेशक सेंट्रल पैनल की सीट पर कोई जीत हासिल नहीं कर सकें, लेकिन काउंसलर पद जीतने के साथ अपने वोट प्रतिशत में लगातार सुधार किया है। छात्रों के अधिकारों के लिए एबीवीपी के कार्यकर्ता लगातार आवाज उठाते हैं। इसीलिए मतदाता भी उनके लिए मतदान करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोट प्रतिशत बढ़ने से लेफ्ट गठबंधन में आया
एबीवीपी के वोट बैंक में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण कभी वामदलों के छात्र संगठन आइसा, एसएफआई, डीएसएफ, एआईएसएफ कभी अलग-अलग चुनाव लड़ते थे। लेकिन साल 2016 के बाद वामदलों के छात्र संगठनों ने गठबंधन में आते हुए एक साथ सेंट्रल पैनल से लेकर अन्य काउंसलर पदों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया, जोकि आजतक जारी है। हालांकि अभी भी एबीवीपी के वोट बैंक में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।


शोध छात्रों पर भराेसा
वामदल के गठबंधन और दक्षिणपंथी संगठनों ने सेंट्रल पैनल के चारों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव पद के लिए पीएचडी शोधार्थियों को अपना प्रत्याशी बनाया है। छात्र संगठनों ने स्नातक, स्नातकोत्तर प्रोग्राम के छात्रों को अपना प्रत्याशी बनाने के बजाय विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्रों को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed