JMI: अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने 14.8 करोड़ रुपये की दी मंजूरी, छात्रों के इन सुविधाओं में होगा खर्च
JMI Electric Vehicles: जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में अब इलेक्ट्रिक वाहनों पर शोध और विकास को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। इसके लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने विश्वविद्यालय की दो परियोजनाओं के लिए कुल 14.8 करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Jamia Millia Islamia: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अनुसंधान प्रयोगशाला और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। इसके लिए जामिया को भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय से 14.8 करोड़ रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है। यह पहल इलेक्ट्रिक वाहनों और साइबर सुरक्षा इकोसिस्टम के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की भारत की राष्ट्रीय नीति को सुदृढ़ करने के लिए की गई है।
जामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने कहा कि यह दोनों परियोजनाएं इलेक्ट्रिक वाहनों और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में स्वदेशी प्रतिभाओं को पोषित कर राष्ट्रीय मिशन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। जामिया के छात्रों और पेशेवरों को अत्याधुनिक तकनीकों का बहुमूल्य अनुभव मिलेगा। जो उनके लिए लाभकारी होगा।
छात्रों को मिलेगा आधुनिक तकनीक और शोध का अवसर
जामिया के रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने कहा कि इन दो प्रमुख क्षेत्रों में वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का समाधान करने के लिए सीखने, सहयोग, व्यावहारिक प्रशिक्षण और अत्याधुनिक उपकरणों और तकनीकों के उपयोग के लिए एक गतिशील मंच प्रदान करेगा। जो विद्यार्थियों के लिए हितकारक होगा। इसके लिए जामिया के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख अन्वेषक प्रो. एहतेशामुल हक और सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के निदेशक डॉ. शाने काजिम नकवी को बधाई है।
कमेंट
कमेंट X