फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JMI CDOE Admission 2025: Apply from 21 and 31 Aug for UG, PG and Diploma Courses; Check details here

JMI: जामिया के सीडीओई शिक्षा केंद्र में दाखिले की दौड़ शुरू; UG-PG और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश

Tue, 12 Aug 2025 10:28 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 12 Aug 2025 10:28 AM IST
सार

JMI CDOE Admission 2025: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र में दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। इस साल विश्वविद्यालय ने दो नए सर्टिफिकेट कार्यक्रम की शुरुआत भी की है।
 

विज्ञापन
JMI CDOE Admission 2025: Apply from 21 and 31 Aug for UG, PG and Diploma Courses; Check details here
जामिया मिलिया इस्लामिया - फोटो : JMI

विस्तार

JMI CDOE Admission 2025: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। इसके लिए उम्मीदवार स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी), डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस साल विश्वविद्यालय ने दो नए सर्टिफिकेट कार्यक्रम की शुरुआत भी की है।

विज्ञापन


दाखिले के संबंध में जामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ, रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद अहताब आलम रिजवी और सीडीओई के डीन प्रो. एम मोशाहिद आलम रिजवी ने प्रोस्पेक्टस जारी किया। 

विज्ञापन

इस दो तारीखों से शुरू होगा आवेदन

बिना प्रवेश परीक्षा वाले कार्यक्रमों में दाखिले के लिए उम्मीदवार 31 अगस्त और प्रवेश आधारित कार्यक्रम में दाखिले के लिए 21 अगस्त तक https://www.jmicoe.in/वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। वर्तमान में सीडीओई में 20 हजार से ज्यादा छात्रा नामांकित है।

यह कार्यक्रम उपलब्ध

सीडीओई के यूजी कार्यक्रम बी.एड., बी.ए., बीसीआईबीएफ, बी.कॉम, बीबीए और हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, शिक्षा, भूगोल, इतिहास, इस्लामी अध्ययन, राजनीति विज्ञान, लोकप्रशासन, समाजशास्त्र, वाणिज्य में पीजी व एमबीए, एमए में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे।  

छात्र विभिन्न डिप्लोमा कार्यक्रम में भी आवेदन कर सकेंगे। जो गाइडेंस एंड काउंसलिंग और जिओ इंफोर्मेटिक के क्षेत्रों में उपलब्ध हैं। लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट, पब्लिक पालिसी एंड गवर्नेंस, इंटरनेशनल रिलेशन एंड गवर्नेंस, एजुकेशनल मीडिया प्रोडक्शन, मास मीडिया (हिंदी), मास मीडिया (उर्दू), और टैक्सेशन डिप्लोमा कार्यक्रम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed