JKSSB Accounts Assistant Exam: जम्मू-कश्मीर लेखा सहायक परीक्षा की संशोधित तिथि घोषित, इस तारीख से एग्जाम
JKSSB Accounts Assistant Exam: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने लेखा सहायक लिखित परीक्षा के लिए संशोधित परीक्षा तिथि की घोषणा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JKSSB लेखा सहायक परीक्षा अब 16 मार्च से एक अप्रैल तक कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। सिटी इंटिमेशन/लेवल-1 प्रवेश पत्र 09 मार्च से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। यह प्रवेश पत्र केवल उम्मीदवारों को परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और परीक्षा समय के बारे में सूचित करने के लिए जारी किया जाता है। जिससे परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने रुकने की व्यवस्था पहले से कर सके। इसके बाद ही प्रवेश पत्र जारी होता है।
जेकेएसएसबी लेखा सहायक परीक्षा 2023 के लिए आयोग राज्य भर में कुल 972 रिक्तियों के लिए 16 मार्च से 01 अप्रैल 2023 तक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कर रहा है। जिन उम्मीदवारों ने जेकेएसएसबी एकाउंट्स असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपने जेकेएसएसबी एए एडमिट कार्ड 2023 पर अपनी संबंधित परीक्षा तिथि, शहर और समय की जांच कर सकेंगे। नोटिस के मुताबिक जेकेएसएसबी एडमिट कार्ड लिंक 09 मार्च 2023 को अपलोड किया जाएगा। जो 12 मार्च 2023 तक उपलब्ध रहेगा।
कमेंट
कमेंट X