फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JKPSC CCE prelims result 2023 out at jkpsc.nic.in, Know how to download

JKPSC CCE 2023: जेकेपीएससी सीसीई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, कुल 2,256 उम्मीदवार हुए पास

Sat, 28 Oct 2023 10:32 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 28 Oct 2023 10:32 AM IST
सार

JKPSC CCE Prelims Result 2023: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी दोनों जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से उत्तर कुंजी और परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
JKPSC CCE prelims result 2023 out at jkpsc.nic.in, Know how to download
आईबीपीएस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JKPSC CCE Prelims Result 2023: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JKPSC CCE Prelims 2023) के परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी दोनों जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - jkpsc.nic.in के माध्यम से जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


जेकेपीएससी सीसीई प्रारंभिक परीक्षा में कुल 2,256 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को जेकेपीएससी सीसीई मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

जेकेपीएससी सीसीई मेन्स परीक्षा 20 फरवरी, 2024 से आयोजित होनी प्रस्तावित है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य जेके प्रशासनिक सेवा के जूनियर स्केल में 25 रिक्तियों, जेके अकाउंट्स सेवा में 25 रिक्तियों और जेके पुलिस सेवा में 25 रिक्तियों सहित कुल 75 रिक्तियों को भरना है।

जेकेपीएससी सीसीई प्रारंभिक परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं। उम्मीदवारों का अंतिम चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें परिणाम

जेकेपीएससी सीईई प्रारंभिक परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट - jkpsc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, JKPSC CCE प्रारंभिक परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट भी ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed