JKCET 2021: 10 मार्च से होगी जम्मू- कश्मीर संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की शुरुआत
JKCET 2021: द जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन ने आवेदन की तारीखों की घोषणा कर दी है। जम्मूृ-कश्मीर संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की शुरुआत 10 मार्च से होगी। अभ्यर्थी इस प्रवेश परीक्षा के लिए 29 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। JKCET 2021 परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन करना होगा, डिटेल भरनी होगी, एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी और उसके बाद अपने सारे डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jkbopee.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-UPSC: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना जारी, 27 जून को होगा
ऐसे करें JKCET 2021 के लिए आवेदन
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट jkbopee.gov.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही आवेदन का लिंक मिलेगा।
-जहां आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।
-इसके बाद अभ्यर्थियों को अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।
-आखिर में आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करना होगा।
इसे भी पढ़ें-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : यहां जानिए कब और क्यों से लेकर थीम और इतिहास तक की कहानी
ध्यान रहे कि इस परीक्षा के लिए आवेदन की शुरुआत 10 मार्च से हो रही है। ऐसे में इससे पहले वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा नहीं मिलेगी। अभ्यर्थी आवेदन विंडो खुलने के बाद ही एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में अभ्यर्थियों को नाम, जन्मतिथि, नंबर एवं मेल आईडी इत्यादि जानकारी भरनी होगी।
कमेंट
कमेंट X