JKCET 2020: आज से शुरू हो गई है आवेदन प्रक्रिया, जानिए कैसे भरना है फॉर्म?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
JKCET 2020: जम्मू और कश्मीर व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने JKCET 2020 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 12 मार्च से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिये हैं। योग्य अभ्यर्थी JKCET के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 मार्च है।
जम्मू-कश्मीर व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
http://jakbopee.org/
इसे भी पढ़ें- UGC NET 2020: विशेषज्ञों से जानिए कैसे करनी है हिंदी के लिए तैयारी? कौन-सी किताबें हैं जरूरी
JKCET 2020 की परीक्षा 26 अप्रैल को होगी। आपको बता दें कि JKCET 2020 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 10 मार्च को जारी हुआ था। 12 मार्च यानी आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अभ्यर्थी 31 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे।
डॉक्यूमेंट अपलोड करने की आखिरी तारीख
31 मार्च
इसे पढ़ें-बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड का रिजल्ट घोषित, ये रहा डायरेक्ट लिंक
आवेदन की आखिरी तारीख
31 मार्च
परीक्षा की तिथि
26 अप्रैल, 2020
JKCET 2020 के लिए अभ्यर्थियों को स्कैन करके पीडीएफ फॉर्मेट में कागजात वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। इन कागजात का साइज 100-200 KB के बीच होना चाहिए। अभ्यर्थियों को बारहवीं और दसवीं कक्षा की मार्कशीट, डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और अपने हस्ताक्षर की स्कैन कॉफी ऑनलाइन आवेदन के वक्त अपलोड करनी होती है। आवेदन फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थियों को फीस जमा करनी होगी जो कि 1200 रुपये रखी गई है।
कमेंट
कमेंट X