JKBOSE 2024: जम्मू-कश्मीर बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा पंजीकरण की डेट जारी, इस दिन से करें आवेदन
JKBOSE Board Exams 2024 Dates: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने माध्यमिक विद्यालय परीक्षा (कक्षा 10) और उच्च माध्यमिक भाग 1 और 2 परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथियां जारी कर दी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JKBOSE Board Exam Registration Dates Out: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने माध्यमिक विद्यालय परीक्षा (कक्षा 10) और उच्चतर माध्यमिक भाग 1 और 2 परीक्षा पंजीकरण की तिथि की घोषणा कर दी है। कक्षा 10, 11 और 12 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट - jkbose.nic.in पर उपलब्ध हैं।
आवेदन शुल्क और पंजीकरण तिथियां
पांच अनिवार्य विषयों वाले कक्षा 10 के छात्रों को 1,120 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा और परीक्षा फॉर्म 29 नवंबर से 13 दिसंबर तक उपलब्ध होंगे। पांच से ज्यादा/वैकल्पिक विषय वाले उम्मीदवारों को 1,320 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा और पंजीकरण 29 नवंबर से 13 दिसंबर तक खुला रहेगा।
कक्षा 11 और 12 के पांच अनिवार्य विषयों वाले उम्मीदवारों को 1,300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, और पंजीकरण 02 से 16 दिसंबर तक खुला रहेगा। कक्षा 11 और 12 के 5+ अतिरिक्त/वैकल्पिक विषय वाले उम्मीदवारों को 1,530 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा और परीक्षा फॉर्म 02 से 16 दिसंबर तक उपलब्ध होंगे।
दिव्यांगों को परीक्षा शुल्क से छूट
जेकेबोस परीक्षा के लिए 40% या उससे अधिक शारीरिक विकलांगता वाले छात्रों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। हालाँकि, उन्हें परीक्षा फॉर्म स्कूल के प्रमुख द्वारा सत्यापित करवाना होगा और विकलांगता प्रमाण पत्र के साथ बोर्ड के उप-शाखा कार्यालय में जमा करना होगा।
कमेंट
कमेंट X