JIPMAT 2022 Admit Card: एनटीए ने जारी किया JIPMAT 2022 के लिए प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें
JIPMAT 2022 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से JIPMAT 2022 के लिए परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई, 2022 को किया जाना निर्धारित है।
विस्तार
JIPMAT 2022 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट यानी JIPMAT 2022 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इसे ऑनलाइन रूप में जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपने प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा। आइए जानते हैं प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया-:
JIPMAT 2022 Admit Card: इस तारीख को होगी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से JIPMAT 2022 के लिए परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर सीबीटी मोड (Computer Based Test) में आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन आईआईएम जम्मू और आईआईएम बोधगया में मैनेजमेंट के 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है।
JIPMAT 2022: प्रवेश पत्र के लिए ये जानकारी जरूरी
JIPMAT 2022 में शामिल हो रहे उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग कर के आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। यह जानकारी उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में दी गई है। इसका इस्तेमाल करें।
JIPMAT 2022: प्रवेश पत्र पर मिलेगी ये जानकारी
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा केंद्र का स्थान
- परीक्षा की अहम गाइडलाइंस
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-:
- सबसे पहले छात्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे JIPMAT परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X