{"_id":"610418a98ebc3e58480998a6","slug":"jharkhand-to-reopen-schools-for-classes-9-to-12-students-will-be-allowed-only-after-parents-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल रीओपनिंग: झारखंड में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल फिर से खुलेंगे, कक्षाएं सिर्फ 12 बजे तक चलेंगी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
स्कूल रीओपनिंग: झारखंड में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल फिर से खुलेंगे, कक्षाएं सिर्फ 12 बजे तक चलेंगी
Fri, 30 Jul 2021 08:51 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 30 Jul 2021 08:51 PM IST
सार
झारखंड में कक्षा 9-12 के छात्रों के लिए केवल दोपहर 12 बजे तक ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन की अनुमति दी गई है। हालांकि, इनके लिए भी माता-पिता की अनुमति आवश्यक होगी।
विज्ञापन
School News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना महामारी के संक्रमण के मामलों में आ रही गिरावट के साथ ही झारखंड सरकार ने अनलॉक प्रक्रिया में थोड़ी और छूट बढ़ाते हुए राहत दी है। इसके साथ ही सरकार ने राज्य में स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की छूट दी है।
विज्ञापन
झारखंड सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए कोविड-19 के लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों में अधिक ढील देने का फैसला किया है। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू हो सकती हैं, लेकिन स्कूल दोपहर 12 बजे तक ही खुले रहेंगे और अभिभावकों की अनुमति के बाद ही बच्चों को स्कूल आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Offline classes in Jharkhand for students from std 9-12 permitted till 12pm only, they'll be allowed only after permission from parents. Hotels & restaurants will open till 10 p.m. on Sunday; other essentials like grocery shops, fruit shops, dairies will be allowed till 8 pm only pic.twitter.com/B91WyBoP9r
— ANI (@ANI) July 30, 2021
विज्ञापन
इसके अलावा, राज्य में कॉलेज स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की कक्षाओं के लिए भी फिर से खुल सकते हैं। इनमें भी कक्षाएं दोपहर 12 बजे तक ही चलने का प्रावधान किया गया है। हालांकि, इसके लिए छात्रों को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक का प्रमाण-पत्र साथ लाने की आवश्यकता होगी। वहीं, ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।
राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र भी कोचिंग संस्थानों की कक्षाओं में भी भाग ले सकते हैं। कोचिंग शिक्षकों और छात्रों के लिए भी टीकाकरण की अनिवार्यता है। वहीं, एक कक्षा कक्ष में केवल 50% क्षमता के साथ बैठने की अनुमति होगी। इनके साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य है। सभी स्टाफ और छात्रों का नियमित अंतराल पर कोविड-19 के लिए परीक्षण किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X