फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jharkhand TET 2024 notification out; register for the exam till August 22, read all details

Jharkhand TET 2024: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां जानें योग्यताएं और आवेदन शुल्क

Wed, 24 Jul 2024 04:29 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 24 Jul 2024 04:29 PM IST
सार

Jharkhand TET 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल  रांची ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Jharkhand TET 2024 notification out; register for the exam till August 22, read all details
Jharkhand TET 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Jharkhand TET 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 22 अगस्त, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट www.jactetportal.com पर परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन


झारखंड टीईटी झारखंड सरकार के स्कूलों में शिक्षण की नौकरी चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्राथमिक शिक्षकों को कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए पेपर I उत्तीर्ण करना होगा जबकि कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए पेपर II उत्तीर्ण करना आवश्यक है।

विज्ञापन

आयु सीमा: पेपर I के लिए न्यूनतम आयु आवश्यकता 18 वर्ष है, जबकि पेपर II के लिए न्यूनतम आयु आवश्यकता 21 वर्ष है।  किसी भी पद के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा की आवश्यकता नहीं है।

शैक्षिक योग्यता
पेपर I के लिए - उम्मीदवारों को कुल मिलाकर कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या प्रारंभिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा या 4 साल की स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

पेपर II के लिए - उम्मीदवारों को बी.एड डिग्री/प्रारंभिक शिक्षा में 2-वर्षीय डिप्लोमा या विज्ञान/कला स्नातक डिग्री और शिक्षा स्नातक (एकीकृत) के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क
  • यूआर/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को पेपर एक के लिए 1300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं पेपर एक और दो दोनों के लिए 1500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदावरों को पेपर एक के लिए 700 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं पेपर एक और दो दोनों के लिए 800 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • आदिम जनजाति के उम्मीदावरों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि पेपर एक और दो दोनों के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।  

ऐसे करें आवेदन  
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- www.jactetportal.com पर जाएं।
  • होमपेज पर 'न्यू रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 1 पंजीकरण फॉर्म पूरा करें और आगे बढ़ें।
  • लॉग इन करके फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और अंत में सबमिट कर दें।
  • एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed