फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jharkhand Board Result 2020: Council gives relief to teachers Stuck due to lockdown from assessment work

JAC Result 2020: लॉकडाउन के कारण मूल्यांकन केंद्र पर न पहुंचने वाले परीक्षकों को राहत, नहीं होगी कार्यवाही

Mon, 25 May 2020 04:02 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 25 May 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Board Result 2020: Council gives relief to teachers Stuck due to lockdown from assessment work
JAC Exam Result 2020:

JAC Result 2020: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने झारखंड बोर्ड के मैट्रिक एवं इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मुल्यांकन को लेकर परीक्षकों को राहत दी है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कहा कि 28 मई से लॉकडाउन के कारण जो परीक्षक मूल्यांकन केंद्र पर नही पहुंच पा रहे हैं या जो दूसरे जिलों में फंस गए हैं और वहां से आने में दिक्कत हो रही है उन शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य से मुक्त रखा जाएगा।

विज्ञापन


उन परीक्षकों पर किसी तरह की कोई कार्यवाई नहीं की जाएगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल सचिव महीप सिंह ने कहा कि यह व्यवस्था लॉकडाउन के साथ-साथ तब तक लागू रहेगी जब तक अंतर जिला परिवहन व्यवस्था प्रारंभ नहीं की जाती है। तब तक जितने परीक्षक हैं उन्ही से मूल्यांकन का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने अधिक से अधिक मूल्यांकन कार्य कराने के लिए मूल्यांकन की अवधी दो घंटे तक बढ़ा दी है। इसके लिए परीक्षकों पर कोई दबाव नहीं बनाया जाएगा परंतु परीक्षक को दिन में कम से कम 30 कॉपियों का मूल्यांकन करना जरूरी होगा। वहीं सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को मूल्याकन कार्य को 11 गाइडलाइन के साथ कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने परीक्षको को कॉपी जांचने के दौरान एक अभिभावक की तरह व्यवहार करने की ट्रेनिंग भी दी है। इस  ट्रेनिंग में परीक्षकों को  स्टेप मार्किंग पर ध्यान देने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed