फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEST 2020 Application process begin, Joint Entrance Test for PhD entrance 2020 exams

JEST 2020: इस राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा के लिए शुरू हुए आवेदन, यहां लें पूरी जानकारी

Tue, 12 Nov 2019 10:17 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 12 Nov 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
JEST 2020 Application process begin, Joint Entrance Test for PhD entrance 2020 exams
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixnio

ज्वाइंट एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (JEST - Joint Entrance Screening Test) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2019 है। यह परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर 16 फरवरी 2020 को आयोजित की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे जेस्ट (JEST 2020) की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट की सीधी लिंक हम आपको आगे भी दे रहे हैं।

विज्ञापन


इस राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों को देश के विभिन्न संस्थानों में पीएचडी और इंटीग्रेटेड पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश पाने का मौका मिलता है। इसके जरिए पीएचडी / इंटीग्रेटेड पीएचडी फीजिक्स, थ्योरिटिकल कंप्यूटर साइंस, न्यूरोसाइंस, कंप्यूटेशनल बायोलॉजी जैसे कई विषयों / संकायों में करने का मौका छात्रों को मिलता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : ये हैं दुनिया के टॉप-10 विश्वविद्यालय, जानें इनकी फीस

विज्ञापन
विज्ञापन

JEST 2020: ऐसे करें आवेदन

  • जेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर रजिस्टर / लॉग-इन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अगर आपने रजिस्टर नहीं किया होगा, तो आपको नया अकाउंट बनाना होगा। रजिस्टर किया है तो यूजर आईडी व पासवर्ड की मदद से सीधे लॉग-इन कर सकते हैं।
  • लॉग-इन करने के बाद जरूरी जानकारी के साथ आवेदन फॉर्म भरें।
  • मांगे गए फॉर्मेट में सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करें। 
  • ऑनलाइन मोड से फीस जमा करें।
  • भर कर जमा किए हुए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें : Ayodhya: क्या है अनुच्छेद 142? इसकी मदद से कोर्ट ने मस्जिद के लिए दी जमीन

कितनी है फीस

इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 400 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। हालांकि आरक्षित वर्गों और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

क्या है जेस्ट

यह राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है जो साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड (SERB) आयोजित करता है। इस परीक्षा का स्कोर एक साल के लिए वैध रहता है।

जेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed