JEECUP 2024: आज से शुरू होंगे यूपीजेईई पॉलिटेक्निक के लिए पंजीकरण, ये है आवेदन करने का तरीका और सीधा लिंक
JEECUP 2024, UPJEE Polytechnic Registration: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश आज से यूपीजेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEECUP 2024: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश या जेईईसीयूपी, आज से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपीजेईई) पॉलिटेक्निक के लिए पंजीकरण सह आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रहा है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आज आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 फरवरी, 2024 है।
UPJEE Polytechnic Exam Date: मार्च में होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए राज्य स्तर पर यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। परीक्षा 16 मार्च से 22 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 10 मार्च को जारी किए जाएंगे, जिसमें उम्मीदवारों को परीक्षा की सही तारीख, समय और रिपोर्टिंग टाइम के बारे में पता चल जाएगा।
जेईईसीयूपी 2024 की उत्तर कुंजी 27 मार्च को वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। उम्मीदवार प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्तियां, यदि कोई हों, 30 मार्च तक भेज सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के नतीजे 8 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in देख सकते हैं।
जेईईसीयूपी 2024: आवेदन करने के चरण
- आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक को खोलें।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- लॉग इन और आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें, दस्तावेज अपलोड करें और अपना फॉर्म जमा करें।
- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए एक हार्ड कॉपी सहेजें।
कमेंट
कमेंट X