फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEECUP Counselling 2026 Round 1 Seat Allotment Result Released; Check Next Steps

JEECUP Counselling 2026: UP पॉलिटेक्निक प्रवेश काउंसलिंग के राउंड-1 का सीट आवंटन जारी, अब आगे क्या करना होगा?

Wed, 01 Jul 2026 07:34 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 01 Jul 2026 07:34 PM IST
सार

JEECUP Counselling 2026: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
JEECUP Counselling 2026 Round 1 Seat Allotment Result Released; Check Next Steps
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

JEECUP Counselling 2026: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने 1 जुलाई 2026 को काउंसलिंग के पहले चरण (राउंड-1) का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया था और कॉलेज व कोर्स की चॉइस भरी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन कर अलॉटमेंट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां जान सकते हैं कि अब उन्हें क्या करना होगा।

विज्ञापन

किस आधार पर हुआ सीट अलॉटमेंट?

परिषद के अनुसार, सीटों का आवंटन निम्न आधारों पर किया गया है-

  • JEECUP 2026 में प्राप्त रैंक
  • अभ्यर्थी की आरक्षण श्रेणी
  • भरे गए कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं
  • उत्तर प्रदेश के भाग लेने वाले पॉलिटेक्निक संस्थानों में उपलब्ध सीटें

सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?

पहले राउंड में सीट मिलने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों के भीतर आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसमें-

  • Freeze या Float विकल्प चुनना होगा।
  • निर्धारित सिक्योरिटी फीस जमा करनी होगी।
  • जिला सहायता केंद्र (District Help Centres) पर जाकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।


यदि उम्मीदवार समय सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो उनका आवंटित सीट पर दावा प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन

JEECUP Counselling 2026 Round-1: महत्वपूर्ण तिथियां

  • चॉइस फिलिंग: 25 जून से 30 जून 2026
  • राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 1 जुलाई 2026
  • Freeze/Float विकल्प और सिक्योरिटी फीस जमा करने की तिथि: 2 जुलाई से 5 जुलाई 2026
  • दस्तावेज सत्यापन: 2 जुलाई से 6 जुलाई 2026
  • राउंड-1 सीट विदड्रॉल: तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

कैसे चेक करें जीकप काउंसलिंग का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट?

  • JEECUP की आधिकारिक काउंसलिंग वेबसाइट पर जाएं।
  • Round 1 Seat Allotment Result लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट का विवरण दिखाई देगा।
  • आवंटित संस्थान और कोर्स की जानकारी जांच लें।
  • भविष्य की प्रक्रिया के लिए अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed