JEECUP: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव; पैटर्न समझने और टाइम मैनेजमेंट में मिलेगी मदद
JEECUP 2025: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के मॉक टेस्ट का लिंक उपलब्ध करा दिया है। पंजीकृत अभ्यर्थी मॉक टेस्ट की मदद से अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEECUP 2025: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। लिंक जीकप की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in. पर लाइव है। पंजीकृत उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल होने वाले हैं और अपनी तैयारी को परखना तथा और मजबूत करना चाहते हैं, वे लिंक की मदद से मॉक टेस्ट में शामिल हो सकते हैं।
परीक्षा पैटर्न और टाइम मैनेजमेंट में मिलेगी मदद
मॉक टेस्ट तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। यह टेस्ट उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न का अंदाजा लगाने और टाइम मैनेजमेंट की प्रैक्टिकस करने में भी मदद करेगा।
5 से 13 जून तक आयोजित होगी परीक्षा
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने हाल ही में ग्रुप 'ए' परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। परीक्षा का आयोजन 5 जून से 13 जून 2025 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
JEECUP Exam Pattern 2025: परीक्षा पैटर्न समझें
प्रश्न पत्र में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा 2 घंटे और 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। अंकन योजना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही प्रतिक्रिया के लिए चार अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत प्रतिक्रिया के लिए एक अंक काटा जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज
- प्रवेश पत्र (Admit Card)
- सरकारी मान्यता प्राप्त फोटो आईडी (जैसे: आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
- नीली या काली बॉल पेन
परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित वस्तुएं
- मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
- किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री या नोट्स
- पारदर्शी से अलग पाउच, बैग या कोई अन्य निजी वस्तु
कमेंट
कमेंट X