फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEECUP 2025 mock test link active for UP Polytechnic Entrance Exam; Will help in time management

JEECUP: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव; पैटर्न समझने और टाइम मैनेजमेंट में मिलेगी मदद

Thu, 29 May 2025 02:19 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 29 May 2025 02:19 PM IST
सार

JEECUP 2025: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के मॉक टेस्ट का लिंक उपलब्ध करा दिया है। पंजीकृत अभ्यर्थी मॉक टेस्ट की मदद से अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
JEECUP 2025 mock test link active for UP Polytechnic Entrance Exam; Will help in time management
JEECUP 2025 Mock Test - फोटो : freepik

विस्तार

JEECUP 2025: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। लिंक जीकप की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in. पर लाइव है। पंजीकृत उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल होने वाले हैं और अपनी तैयारी को परखना तथा और मजबूत करना चाहते हैं, वे लिंक की मदद से मॉक टेस्ट में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न और टाइम मैनेजमेंट में मिलेगी मदद

मॉक टेस्ट तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। यह टेस्ट उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न का अंदाजा लगाने और टाइम मैनेजमेंट की प्रैक्टिकस करने में भी मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 से 13 जून तक आयोजित होगी परीक्षा

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने हाल ही में ग्रुप 'ए' परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। परीक्षा का आयोजन 5 जून से 13 जून 2025 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

JEECUP Exam Pattern 2025: परीक्षा पैटर्न समझें

प्रश्न पत्र में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा 2 घंटे और 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। अंकन योजना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही प्रतिक्रिया के लिए चार अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत प्रतिक्रिया के लिए एक अंक काटा जाएगा।


परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज
  • प्रवेश पत्र (Admit Card)
  • सरकारी मान्यता प्राप्त फोटो आईडी (जैसे: आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
  • नीली या काली बॉल पेन

परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित वस्तुएं
  • मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
  • किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री या नोट्स
  • पारदर्शी से अलग पाउच, बैग या कोई अन्य निजी वस्तु
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed