फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEECUP 2023 UPJEE Polytechnic Engineering and Management Diploma Courses Admission Exam Dates Announced

JEECUP 2023: यूपी संयुक्त पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा जून में होगी, जानें कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया?

Sat, 04 Mar 2023 04:08 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 04 Mar 2023 04:08 PM IST
सार

JEECUP UP JEE 2023 Application Process: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-पॉलिटेक्निक यानी यूपीजेईई (UPJEE) की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
JEECUP 2023 UPJEE Polytechnic Engineering and Management Diploma Courses Admission Exam Dates Announced
UPJEE (JEECUP) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEECUP UP JEE 2023 Application Process: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-पॉलिटेक्निक यानी यूपीजेईई (UPJEE) की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। UPJEE पॉलिटेक्निक परीक्षा गुरुवार, एक जून, 2023 से मंगलवार, छह जून, 2023 के बीच विभिन्न समूहों के लिए आयोजित की जाएगी। UPJEE परीक्षा की तारीखों की घोषणा करते हुए, उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने कहा कि उम्मीदवार यूपीजेईई (UPJEE) पॉलिटेक्निक के लिए jeecup.admissions.nic.in पर आवेदन कर सकेंगे।  

विज्ञापन

JEECUP UPJEE इंजीनियरिंग और प्रबंधन डिप्लोमा प्रवेश के लिए प्रवेश-परीक्षा 

UPJEE 2023 का आयोजन इंजीनियरिंग डिप्लोमा, मैनेजमेंट और पोस्ट डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए किया जाता है। यूपी जेईई 2023 मेरिट लिस्ट जेईई सीयूपी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी और निजी और सरकारी कॉलेजों सहित संबद्ध कॉलेजों और संस्थानों में कार्यक्रमों का आवंटन शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से आवंटित किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय आवेदकों को यूपी पॉलिटेक्निक ऑनलाइन फॉर्म 2023 भरते समय अपने समूह को निर्दिष्ट करना आवश्यक होगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

JEECUP UP JEE 2023 Application आवेदन शुल्क

हालांकि, संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-पॉलिटेक्निक यानी यूपीजेईई (UPJEE) की परीक्षा के लिए आवेदन की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है। UPJEE 2023 आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये है जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यह 200 रुपये है।

 

विज्ञापन

JEECUP UPJEE 2023 आवेदन प्रक्रिया के आसान चरण

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 2: अपने नाम और संपर्क विवरण के साथ स्वयं को रजिस्टर करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 3: आवेदन के लिए योग्यता और संपर्क संबंधी आवश्यक विवरण भरें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 4: अब ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 5: अपने आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक जांच कर सबमिट कर दें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 6: उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed