{"_id":"5f5b05a08ebc3eff047bbaaf","slug":"jee-mains-results-2020-to-be-declared-today-at-jeemain-nta-nic-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Mains Results 2020: आज जारी होगा रिजल्ट, jeemain.nta.nic.in पर ऐसे देखें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEE Mains Results 2020: आज जारी होगा रिजल्ट, jeemain.nta.nic.in पर ऐसे देखें
Fri, 11 Sep 2020 11:18 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
जेईई मेन रिजल्ट 2020
- फोटो : एनटीए की वेबसाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
JEE Mains Results 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज जेईई मेन 2020 परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगी। जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। जिन अभ्यर्थियों ने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई मेन परीक्षा दी है, वो आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा की आंसर की जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस साल 80 से 85 फीसदी छात्रों ने जेईई मेन परीक्षा दी है। परीक्षा का आयोजन एक सितंबर से लेकर छह सितंबर के बीच हुआ था। इस साल जेईई मेन परीक्षा के लिए 8.58 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 6.35 लाख छात्रों ने वैश्विक कोरोना महामारी के बीच परीक्षा दी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-नीट 2020: परीक्षा केंद्र में मोबाइल, बैग और किताब नहीं ले जाएंगे छात्र, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एसओपी
इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दी है। जेईई मेन के बाद अब जेईई एडवांस परीक्षा होनी है जो कि 27 सितंबर को होगी। पहले यह परीक्षा 23 सितंबर को होनी थी, लेकिन इसे स्थगित करके 27 सितंबर कर दिया गया है।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in है।
-यहां आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने और अपनी जानकारी भरने के बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट ले सकते हैं।
-लेकिन ध्यान रहे कि रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप उसे डाउनलोड कर सकेंगे।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X