{"_id":"5f5b1d698ebc3e615935418e","slug":"jee-mains-results-2020-declared-check-at-jeemain-nta-nic-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Main 2020: जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEE Main 2020: जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें
Fri, 11 Sep 2020 11:02 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
जेईई मेन रजिस्ट्रेशन 2020
- फोटो : एनटीए की वेबसाइट
JEE Mains Results 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन परीक्षा 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन का रिजल्ट जारी किया है। अभ्यर्थी jeemain.nta.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। गौरतलब है कि इस साल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई मेन परीक्षा में 80 से 85 फीसदी छात्र बैठे थे। परीक्षा का आयोजन एक सितंबर से लेकर छह सितंबर के बीच किया गया था। इस साल जेईई मेन परीक्षा के लिए 8.58 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 6.35 लाख छात्रों ने वैश्विक कोरोना महामारी के बीच परीक्षा दी।
विज्ञापन
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in है।
- यहां आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करने और अपनी जानकारी भरने के बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
- आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X