फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Mains 2024 Session 1 exam city slip expected this week, When will admit card released?

JEE Mains 2024 Admit Card: इस हफ्ते जारी होगी जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप...? जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

Mon, 08 Jan 2024 12:42 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 08 Jan 2024 12:42 PM IST
सार

JEE Mains 2024 Admit Card: जेईई मेन 2024 का आयोजन 24 जनवरी से 01 फरवरी तक किया जाना है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उनके एडमिट कार्ड जल्द ही अपलोड किए जाएंगे। जानिए एनटीए जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप कब आएगी।

विज्ञापन
JEE Mains 2024 Session 1 exam city slip expected this week, When will admit card released?
jee main 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Mains Exam City Slip, Admit Card 2024: ले सत्र की जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी से 01 फरवरी, 2024 तक किया जाना है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया था, वे अब बेसब्री से जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, एनटीए एडमिट कार्ड से पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा। इसमें स्टूडेंट्स को आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी होती है। ऐसे मे आइए जानते हैं कि जेईई मेन का एडमिट कार्ड कब जारी होगा।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड से पहले आएगी एग्जाम सिटी स्लिप

इंजीनियरिंग कोर्सेस में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) यानी जेईई मेन 2024 के पहले सेशन का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी तक किया जाना है। एडमिट कार्ड से पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाती है। उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी पहले इसलिए आवंटित की जाएगी ताकि वे समय रहते अपना एग्जाम-डे ट्रैवल प्लान बना सकें।

आवंटित परीक्षा शहर में किस सेंटर पर एग्जाम देना है इसकी जानकारी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी। इसके अलावा, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में एग्जाम डेट और शिफ्ट टाइम की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Main 2024: स्लिप इस हफ्ते संभव

एनटीए की ओर से जेईई मेन 2024 एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी किए जाने की डेट की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिटी इंटीमेशन स्लिप को इस सप्ताह जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन

कब आएगा जेईई मेन एडमिट कार्ड?

अगर पिछले वर्षों में हुई परीक्षाओं के पैटर्न को देखें तो NTA JEE Main 2024 Admit Card परीक्षा शुरू होने से 2 दिन पहले जारी किया जाता है।

JEE Main 2024: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड, दोनों के जारी होने पर लिंक एक्टिव कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से लॉग-इन करके इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड से जुड़ी कोई भी ताजा जानकारी यहां सबसे पहले अपडेट की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed