फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Mains 2018- offline exam today, important instructions, online will be conducted 15-16 april

JEE Mains 2018: ऑफलाइन परीक्षा आज, 15 व 16 को होगी ऑनलाइन परीक्षा

Sun, 08 Apr 2018 08:55 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Apr 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
JEE Mains 2018- offline exam today, important instructions, online will be conducted 15-16 april

इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए जेईई मेंस की ऑफलाइन परीक्षा (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) आज होने जा रही है। देशभर से 10 लाख छात्र इसके लिए पंजीकृत हैं। सीबीएसई ने इसके आयोजन के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। 12वीं बोर्ड की परीक्षा में पेपर लीक से भी बोर्ड ने सबक लिया है। केंद्रों पर परीक्षार्थियों को पूरी तलाशी के बाद ही अंदर जाने की अनुमति होगी। इसलिए बोर्ड ने छात्रों को समय से थोड़ा पहले पहुंचने की सलाह दी है। प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
जेईई मेंस की परीक्षा के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। छात्रों को गहन जांच के बाद ही केंद्र के भीतर जाने की इजाजत मिलेगी। इसके चलते छात्रों को समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


रविवार को जेईई मेंस में बीई-बीटेक का पहला पेपर होगा। परीक्षा केंद्रों छात्रों के प्रवेश के लिए सुबह सात बजे ही खोल दिए जाएंगे। 9:30 बजे के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 9:30 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा दोपहर 12:30 तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुगर टैबलेट व पानी ले जा सकेंगे मरीज

JEE Mains 2018- offline exam today, important instructions, online will be conducted 15-16 april

दूसरे पेपर बी-आर्किटेक्चर-बी प्लानिंग के लिए सेंटर पर प्रवेश दोपहर 12.45 पर खोल दिया जाएगा। दोपहर 2 बजे के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा दो बजे शुरू होकर 5 बजे समाप्त हो जाएगी। छात्रों को प्रवेश पत्र के साथ-साथ अनिवार्य दस्तावेज की कॉपी लेकर पहुंचना होगा। जेईई मेेन की ऑनलाइन परीक्षा 15 व 16 अप्रैल को होगी। 

सीबीएसई ने प्रवेश परीक्षा के लिए भी फूल प्रूफ सिस्टम तैयार किया है। मुख्यालय के अधिकारी खास तौर पर केंद्रों पर निगरानी रखेंगे, ताकि 12वीं की परीक्षा की तरह पेपर लीक जैसी घटना दोबारा न हो पाए। बताया जा रहा है कि केंद्रों को भी सुरक्षा को लेकर खास निर्देश जारी किए गए हैं।

बोर्ड ने मधुमेह पीड़ित उम्मीदवारों को कुछ राहत दी है। मधुमेह से पीड़ित विद्यार्थी केंद्रों पर शुगर टैबलेट, सेब, केला, संतरा, पानी की पारदर्शी बोतल ले जा सकेंगे। ऐसे उम्मीदवार चॉकलेट, कैंडी, सैंडविंच नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा केंद्रों पर धूम्रपान और खाद्य पदार्थ पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed