फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main session 2 Answer Key to be released soon check at jeemain.nta.nic.in

JEE Main 2023 Answer Key Soon: जेईई मेन सत्र 2 की उत्तर कुंजी जल्द होगी जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

Mon, 17 Apr 2023 11:38 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 17 Apr 2023 11:38 AM IST
सार

JEE Main session 2 Answer Key: जेईई मेन सत्र 2 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी होने वाली है। परीक्षा 15 अप्रैल 2023 को समाप्त हुई थी।

विज्ञापन
JEE Main session 2 Answer Key to be released soon check at jeemain.nta.nic.in
JEE Main 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main session 2 Answer Key Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Main) की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी करने वाला है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अंतरिम उत्तर कुंजी की जांच आधिकारिक वेबसाइट  jeemain.nta.nic.in के माध्यम से कर सकेंगे।

विज्ञापन

जेईई मेन की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, एनटीए उम्मीदवारों को एक निश्चित समय अवधि के भीतर अंतरिम उत्तर कुंजी को चुनौती देने की अनुमति देगा। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर जेईई मेन 2023 का परिणाम जारी किया जाएगा। जेईई मेन मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। इसके अलावा, संख्यात्मक मान वाले उत्तरों के लिए, जेईई मेन 2023 सत्र 2 परीक्षा में कोई नकारात्मक अंक नहीं काटे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का दूसरा चरण शनिवार, 15 अप्रैल, 2023 को संपन्न हो चुका है। जेईई मेन परीक्षा समाप्त होने के बाद अब अंतरिम उत्तर कुंजी का छात्र इंतजार कर रहे हैं। विद्यार्थियों के रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स, प्रश्न-पत्र एवं आंसर की जल्द ही जारी होना संभावित है। 

विज्ञापन

बता दें कि देश के तमाम इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई / बीटेक / बी आर्क / बी प्लानिंग (BE/B Tech/B Arch/B Planning) जैसे पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जेईई मेन परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। जेईई मेन परीक्षा 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को हुई थी।  


 

इसी के साथ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन अप्रैल का एनटीए स्कोर एवं जनवरी व अप्रैल परीक्षा के उच्चतम एनटीए स्कोर के आधार पर ऑल इंडिया रैंक 29 अप्रैल, 2023 तक जारी कर दी जाएगी। क्योंकि 30 अप्रैल, 2023 से आईआईटी में दाखिलों के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। जेईई मेन के परिणाम के आधार पर ही चुने हुए शीर्ष 2.50 लाख विद्यार्थी एडवांस्ड देने के पात्र घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed