{"_id":"62d1239f4f576e52db3bb700","slug":"jee-main-session-2-admit-card-2022-release-today-on-the-official-website-know-how-to-download-hall-ticket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JEE Main Session 2 Admit Card: जेईई मेन सत्र-2 के प्रवेश पत्र जल्द, यहां जानें चेक करने की पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEE Main Session 2 Admit Card: जेईई मेन सत्र-2 के प्रवेश पत्र जल्द, यहां जानें चेक करने की पूरी प्रक्रिया
Fri, 15 Jul 2022 02:19 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:19 PM IST
सार
JEE Main Session 2 Admit Card: एनटीए की ओर से जेईई मेन पेपर-1 यानि B.Arch और B. Planning की परीक्षा के परिणाम को भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जेईई मेन 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
JEE Main Session 2 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानि की NTA की ओर से JEE Main Session 2 के प्रवश पत्र को जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। प्रवेश पत्र सत्र-1 की तरह ही ऑनलाइन माध्यम से जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस बार जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश पत्र को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसे डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया...
विज्ञापन
Trending Videos
कब होनी है परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा JEE Main Session 2 परीक्षा का आयोजन 21 जुलाई, 2022 को शुरू किया जाएगा। परीक्षा देशभर के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा JEE Main Session 2 परीक्षा का आयोजन 21 जुलाई, 2022 को शुरू किया जाएगा। परीक्षा देशभर के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
NTA की ओर से JEE Main Session 2 के प्रवेश पत्र को जारी करने के लिए आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रवेश पत्र को 17 जुलाई, 2022 को जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले एजेंसी द्वारा परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूची भी जारी की जाएगी।

सत्र-1 के पेपर-2 की परिणाम जल्द
एनटीए की ओर से जेईई मेन पेपर-1 यानि B.Arch और B. Planning की परीक्षा के परिणाम को भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। छात्र परिणाम और प्रवेश पत्र से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे JEE Main 2022 Session-2 के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X