JEE Main Result 2025: जेईई मेन सत्र-2 के नतीजे 19 अप्रैल तक होंगे घोषित, एनटीए के अधिकारियों ने दी जानकारी
JEE Main Result 2025: एनटीए ने बताया कि जेईई मेन 2025 के दूसरे सत्र के परिणाम 19 अप्रैल तक घोषित कर दिए जाएंगे। एनटीए अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।
विस्तार
JEE Main Result 2025: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी दी कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई (मेन्स) 2025 के दूसरे सत्र के परिणाम 19 अप्रैल तक घोषित कर दिए जाएंगे।
यह परीक्षा देशभर में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है, और लाखों छात्र इसके माध्यम से प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने की तैयारी करते हैं।
उन्होंने बताया कि अंतिम उत्तर कुंजी शुक्रवार तक अधिसूचित कर दी जाएगी।
अंतिम उत्तर कुंजी 18 अप्रैल को
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "जेईई (मेन), 2025, संस्करण- II की अंतिम उत्तर कुंजी 18 अप्रैल को जेईई (मेन) वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी। जेईई (मेन), 2025 के परिणाम 19 अप्रैल तक घोषित किए जाएंगे।"
एनटीए को अभ्यर्थियों से अनंतिम उत्तर कुंजी में त्रुटियों के बारे में कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
एजेंसी ने इस सप्ताह की शुरुआत में छात्रों से कहा था कि वे अंतिम उत्तर कुंजी का इंतजार करें और किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें।
परीक्षा 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
2 से 9 अप्रैल के बीच हुई थी जेईई मेन 2025 की परीक्षा
जेईई मेन 2025 सत्र-2 के पेपर 1 का आयोजन 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को देशभर में किया गया। परीक्षा के लिए भारत के 285 शहरों और विदेश के 15 शहरों को मिलाकर कुल 531 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। 2 से 7 अप्रैल तक पेपर 1 दो शिफ्ट्स में आयोजित हुआ। पहली शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक, और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक चली। वहीं, 8 अप्रैल को परीक्षा केवल एक शिफ्ट में, दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक कराई गई।
इसके बाद, पेपर 2A और 2B की परीक्षा 9 अप्रैल 2025 को एकल शिफ्ट में संपन्न हुई, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली।
कमेंट
कमेंट X